सोनिया गांधी का ‘राहुल विमान’ एक बार फिर झारखंड में दुर्घटनाग्रस्त होगा: अमित शाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस के नेता राहुल गांधी पर कटाक्ष करते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि सोनिया गांधी अपने बेटे को 20 बार लांच करने का प्रयास कर चुकी हैं और झारखंड में 21वें प्रयास के तहत उनका “राहुल विमान” दुर्घटनाग्रस्त होने वाला है.
गिरिहीड, 14 नवंबर : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस के नेता राहुल गांधी पर कटाक्ष करते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि सोनिया गांधी अपने बेटे को 20 बार लांच करने का प्रयास कर चुकी हैं और झारखंड में 21वें प्रयास के तहत उनका “राहुल विमान” दुर्घटनाग्रस्त होने वाला है. झारखंड के गिरिडीह में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि कर्नाटक में वक्फ बोर्ड ने प्राचीन मंदिरों की जमीन हड़प ली और कड़े विरोध के बावजूद इसे रोकने के लिए कानून में संशोधन किया जाएगा. उन्होंने कहा, “सोनिया जी को अपने बेटे को लांच करने का शौक है. सोनिया जी 20 बार राहुल विमान को लांच करने का प्रयास कर चुकी हैं, लेकिन वह विफल रही हैं. यह 20 बार दुर्घटनाग्रस्त हो चुका है. यह देवघर हवाई अड्डे पर 21वीं बार दुर्घटनाग्रस्त होने वाला है.”
शाह ने दावा किया कि वक्फ बोर्ड कृषि भूमियां हड़प रहा है. उन्होंने कहा, “इस वक्फ बोर्ड को जमीन हड़पने की आदत है. कर्नाटक में, उन्होंने पूरे गांवों की संपत्ति, 500 साल पुराने मंदिरों को हड़प लिया है. उन्होंने कृषि भूमि हड़प ली. मुझे बताएं कि वक्फ बोर्ड में बदलाव की जरूरत है या नहीं. हेमंत-बाबू और राहुल गांधी इसका विरोध करते हैं, उन्हें इसका विरोध करने दीजिए. भाजपा वक्फ बोर्ड अधिनियम में संशोधन के लिए संसद में विधेयक पारित करेगी और इसे कोई नहीं रोक सकता.” शाह ने आरोप लगाते हुए कहा कि सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेतृत्व वाले गठबंधन ने घुसपैठियों को अपने "वोट बैंक" में बदल दिया है. उन्होंने राज्य में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सत्ता में आने पर घुसपैठ पर अंकुश की घोषणा की. उन्होंने कहा, ''हम झारखंड से नक्सलवाद और घुसपैठ का सफाया कर देंगे.' यह भी पढ़ें : औरंगाबाद में मुस्लिम समर्थन के कारण एआईएमआईएम की महत्वाकांक्षा बढ़ी
'
उन्होंने ''प्रत्येक घुसपैठिए'' को वापस भेजने का वादा किया. उन्होंने दावा किया, “झामुमो के नेतृत्व वाले गठबंधन को पहले चरण में बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है. नतीजे आ गए हैं - भाजपा झारखंड में सरकार बनाने वाली है.” शाह ने कहा कि झारखंड देश को कोयले से बिजली देता है, लेकिन राज्य की जनता गरीबी में जी रही है. उन्होंने दावा किया कि अगर भाजपा झारखंड में सत्ता में आई तो वह इसे पांच साल में देश का सबसे समृद्ध राज्य बना देगी. उन्होंने कहा, “अगर भाजपा झारखंड में सत्ता में आई तो झामुमो के नेतृत्व वाले गठबंधन के नेताओं के भ्रष्टाचार की जांच के लिए एसआईटी गठित की जाएगी और उन्हें जेल में डाला जाएगा.” उन्होंने कहा, “झामुमो-कांग्रेस नेताओं द्वारा लूटा गया एक-एक पैसा राजकोष में वापस डाला जाएगा.” शाह ने कहा कि झारखंड में खनिज आधारित उद्योग लगाए जाएंगे और किसी को काम के लिए राज्य से बाहर नहीं जाना पड़ेगा.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 14, 2024 03:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

