देश की खबरें | सोनिया गांधी ने अरुणाचल प्रदेश के पूर्व राज्यपाल आर डी प्रधान के निधन पर शोक जताया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने रविवार को अरुणाचल प्रदेश के पूर्व राज्यपाल आर डी प्रधान और पश्चिम बंगाल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सोमेन मित्रा के निधन पर शोक व्यक्त किया।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, दो अगस्त कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने रविवार को अरुणाचल प्रदेश के पूर्व राज्यपाल आर डी प्रधान और पश्चिम बंगाल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सोमेन मित्रा के निधन पर शोक व्यक्त किया।

प्रधान (92) का निधन 31 जुलाई को मुंबई में हो गया।

यह भी पढ़े | Ram Mandir Bhoomi Pujan Live Streaming Schedule: डीडी नेशनल और डीडी न्यूज पर देखें अयोध्या में राम मंदिर के भूमिपूजन समारोह की लाइव कवरेज.

प्रधान की पत्नी लोपा को लिखे पत्र में, सोनिया गांधी ने कहा लोक सेवा के अपने लंबे करियर में प्रधान ने देश के कई क्षेत्रों में योगदान दिया था।

उन्होंने प्रधान को एक सक्षम प्रशासक, अनुभवी राजनयिक, बेहतरीन राज्यपाल और राज्यसभा का एक महत्वपूर्ण सदस्य बताया।

यह भी पढ़े | कर्नाटक: सीएम बीएस येदियुरप्पा का COVID-19 टेस्ट आया पॉजिटिव, अस्पताल में हुए भर्ती.

कांग्रेस प्रमुख ने कहा कि प्रधान ने पंजाब, असम और मिजोरम में शांति समझौते का मसौदा तैयार किया था।

प्रधान ने राजीव गांधी सरकार के दौरान अरुणाचल प्रदेश के केंद्रीय गृह सचिव और राज्यपाल के रूप में कार्य किया।

पश्चिम बंगाल के प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सोमेन मित्रा के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए सोनिया गांधी ने कहा कि मित्रा का निधन उनके लिए व्यक्तिगत क्षति है।

सोनिया ने मित्रा की पत्नी शिखा को शोक पत्र लिखकर दुख जताया।

हृदयरोग और उम्र संबंधित बीमारियों के कारण 30 जुलाई को कोलकाता के एक अस्पताल में मित्रा का निधन हो गया। वह 78 वर्ष के थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\