Bharat Jodo Yatra: राहुल गांधी को मिलेगी और ताकत सोनिया-प्रियंका कर्नाटक में ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में होंगी शामिल
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी वाद्रा ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के कर्नाटक चरण में हिस्सा लेंगी.राहुल गांधी के नेतृत्व वाली यह यात्रा 30 सितंबर को कर्नाटक में प्रवेश करेगी। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डी के शिवकुमार ने शुक्रवार को यह जानकारी दी.
Bharat Jodo Yatra: कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी वाद्रा ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के कर्नाटक चरण में हिस्सा लेंगी. राहुल गांधी के नेतृत्व वाली यह यात्रा 30 सितंबर को कर्नाटक में प्रवेश करेगी. कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डी के शिवकुमार ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. शिवकुमार ने कहा कि विभिन्न नेताओं को जिम्मेदारी देकर प्रदेश इकाई ने यात्रा की तैयारी कर ली है. उन्होंने कहा, ‘‘सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी यहां यात्रा में भाग लेंगी. वे तारीखों के बारे में बताएंगी... मैं आगामी दिनों में तारीखों की घोषणा करूंगा.
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) महासचिव के सी वेणुगोपाल के साथ एआईसीसी के एक अन्य महासचिव और कर्नाटक के प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला, प्रदेश अध्यक्ष शिवकुमार और कई नेताओं ने शुक्रवार को यात्रा के संबंध में पार्टी की समीक्षा बैठक में भाग लिया. वेणुगोपाल ने कहा, ‘‘कर्नाटक में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी किसी दिन भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हो सकती हैं और प्रियंका गांधी भी किसी अलग दिन शामिल होंगी. यह भी पढ़े: Bharat Jodo Yatra: पदयात्रा का मतलब, बीजेपी और RSS की फैलाई नफरत को काउंटर करना है- राहुल गांधी
शिवकुमार ने कहा कि कर्नाटक में यात्रा का चरण 30 सितंबर को सुबह नौ बजे गुंडलुपेट से शुरू होगा। उन्होंने कहा कि दो अक्टूबर को गांधी जयंती पर नंजनगुड तालुक के बदनवालु में एक कार्यक्रम है, जिसे खादी और ग्रामोद्योग केंद्र के लिए जाना जाता है. उन्होंने कहा, ‘‘दशहरा में दो दिन की छुट्टी होगी, बेल्लारी में एक जनसभा भी होगी। राहुल गांधी युवाओं, महिलाओं, नागरिक समाज, छात्रों, आदिवासी समुदाय और किसानों के साथ हर दिन बातचीत करेंगे, और इसके लिए टीम का गठन किया गया है.
राहुल गांधी से पार्टी अध्यक्ष का पद संभालने के लिए की जा रही मांग पर शिवकुमार ने कहा कि वह इस पर टिप्पणी नहीं करना चाहते। शिवकुमार ने एक सवाल के जवाब में कहा, ‘‘केपीसीसी ने पहले ही कांग्रेस अध्यक्ष को अधिकृत कर दिया है... हम सभी प्रतिबद्ध हैं कि राहुल जी को पार्टी का नेतृत्व करना चाहिए, लेकिन यह निर्णय उन्हें करना है.
वेणुगोपाल ने कहा कि एआईसीसी यात्रा के लिए कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी (केपीसीसी) द्वारा की गई व्यवस्था से पूरी तरह संतुष्ट है। यात्रा की सफलता के लिए कर्नाटक में इंतजाम का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, ‘‘पिछले दस वर्षों से, भाजपा और संघ परिवार का एक ही काम था-राहुल गांधी की छवि खराब करना, लेकिन लोग अब महसूस कर रहे हैं कि राहुल गांधी कौन हैं... यह यात्रा भारतीय राजनीति में एक महत्वपूर्ण मोड़ साबित होगी.
एक सवाल के जवाब में वेणुगोपाल ने कहा, ‘‘पेसीएम’’ कांग्रेस द्वारा शुरू किया गया अभियान नहीं है और पार्टी केवल कर्नाटक के लोगों के वास्तविक मुद्दों को उठा रही है। उन्होंने कहा कि हर कोई कह रहा है कि यह राज्य की सबसे भ्रष्ट सरकार है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस गिरफ्तारी से नहीं डरती, पार्टी कार्यकर्ताओं में हिम्मत है और वे भ्रष्टाचार के मुद्दों को उठाते रहेंगे, चाहे कुछ भी हो जाए.
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 23, 2022 07:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

