जरुरी जानकारी | आकांक्षी जिलों की जुलाई महीने की रैंकिंग में उत्तर प्रदेश का सोनभद्र पहले स्थान पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. नीति आयोग के आकांक्षी जिलों प्रगति की की जुलाई महीने की रैंकिंग में उत्तर प्रदेश का सोनभद्र पहले स्थान पर रहा।

नयी दिल्ली, 31 अगस्त नीति आयोग के आकांक्षी जिलों प्रगति की की जुलाई महीने की रैंकिंग में उत्तर प्रदेश का सोनभद्र पहले स्थान पर रहा।

नीति आयोग ने ट्विटर पर लिखा है कि असम का दरांग और मिजोरम का मामित क्रमश: दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे।

यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: भारतीय रेलवे में 35208 पदों पर वेकेंसी, 7वीं सीपीसी के तहत मिलेगी सैलरी.

सूची में ओड़िशा में नौपाड़ा और बिहार में गया जिला क्रमश: चौथे और पांचवें स्थान पर हैं।

आयोग की डेल्टा रैंकिंग में इस साल फरवरी-जून के दौरान छह क्षेत्रों में 112 आकांक्षी जिलों में विभिन्न मानकों पर हुई प्रगति को ध्यान में रखा गया।

यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत, अब बुढ़ापे में पेंशन से जुड़ी ये टेंशन होगी दूर.

विकास के ये छह क्षेत्र हैं...स्वास्थ्य और पोषण, शिक्षा, कृषि और जल संसाधन, वित्तीय समावेश, कौशल विकास और बुनियादी ढांचागत सुविधा। रैंकिंग निर्धारित करते समय इन क्षेत्रों में हुई प्रगति पर विचार किया जाता है।

आकांक्षी जिला कार्यक्रम जनवरी 2018 में शुरू किया गया। इसका मकसद उन जिलों में प्रमुख सामाजिक क्षेत्रों के संदर्भ में विकास में तेजी लाना है, जो इस मामले में दूसरे जिलों से पीछे रह गये हैं और अल्पविकसित क्षेत्र बने हुए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

‘Chor Machaye Shor’ in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में अजीबो-गरीब चोरी, अंबिकापुर कांग्रेस जिला कार्यालय से 72 नल चोरी, चोरों ने जाते-जाते 'लव यू' नोट छोड़ गए

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Live Toss And Scorecard: धर्मशाला में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Ebola Outbreak: कांगो-युगांडा में इबोला के बढ़ते मामलों के बीच WHO ने घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, जानें यह दुर्लभ महामारी क्या है

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? धर्मशाला स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट