खेल की खबरें | ओलंपिक पदार्पण पर पहले दौर में हारी सोनम

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. युवा भारतीय पहलवान सोनम मलिक को मंगलवार को यहां ओलंपिक में पर्दापण करते हुए महिला 62 किग्रा वर्ग के पहले दौर के मुकाबले में ही मंगोलिया की बोलोरतुया खुरेलखू के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा।

तोक्यो, तीन अगस्त युवा भारतीय पहलवान सोनम मलिक को मंगलवार को यहां ओलंपिक में पर्दापण करते हुए महिला 62 किग्रा वर्ग के पहले दौर के मुकाबले में ही मंगोलिया की बोलोरतुया खुरेलखू के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा।

उन्नीस साल की सोनम दो ‘पुश-आउट’ अंक जुटाकर 2-0 से आगे चल रही थी लेकिन एशियाई चैंपियनशिप की रजत पदक विजेता खुरेलखू ने भारतीय पहलवान को गिराकर दो अंक हासिल करते हुए बराबरी हासिल कर ली जबकि मुकाबले में सिर्फ 35 सेकेंड का खेल बचा था।

इसके बाद अंत तक स्कोर 2-2 रहा लेकिन मंगोलिया की पहलवान को अंतिम अंक जुटाने के कारण विजेता घोषित किया गया।

मंगोलिया की पहलवान को अगले दौर में दूसरी वरीय और 2018 की विश्व चैंपियन बुल्गारिया की तैयब मुस्तफा युसेन से हार झेलनी पड़ी जिससे भारतीय पहलवान भी स्पर्धा से बाहर हो गई।

युसेन ने खुरेलखू के खिलाफ अपना मुकाबला तकनीकी दक्षता के आधार पर जीता।

सोनम के कोच अजमेर मलिक ने पीटीआई से कहा, ‘‘निश्चित तौर पर सोनम मंगोलियाई खिलाड़ी की तुलना में बेहतर पहलवान थी लेकिन उसने अति रक्षात्मक रवैया अपनाकर गलती की। यह गलती थी। उसे हालांकि बड़े मंच पर खेलने का अनुभव मिला। ’’

मुकाबले में अधिकांश समय दोनों खिलाड़ियों ने अंक जुटाने के अधिक प्रयास नहीं किए। शुरुआती डेढ़ मिनट में दोनों खिलाड़ी एक दूसरे को परख रही थी और उन्होंने कोई बड़ा दांव नहीं लगाया।

सोनम ने इसके बाद पुश-आउट अंक के साथ 1-0 की बढ़त बनाई और इसे तीन मिनट के पहले दौर के अंत तक बरकरार रखा।

सोनम ने दूसरे दौर में एक और पुश-आउट अंक के साथ 2-0 की बढ़त बना ली। भारतीय पहलवान के सामने खुरेलखू अधिकांश समय कोई दांव नहीं लगा सकी। मंगोलिया की पहलवान ने इसके बाद हालांकि वापसी करते हुए सोनम का पैर पकड़ा और उन्हें गिराकर दो अहम अंक जुटा लिए।

दो बार की कैडेट विश्व चैंपियन (2017, 2019) सोनम ने अप्रैल में अल्माटी में एशियाई क्वालीफायर के फाइनल में जगह बनाकर तोक्यो खेलों के लिए क्वालीफाई किया था।

बुधवार को रवि दाहिया (57 किग्रा फ्रीस्टाइल), दीपक पूनिया (86 किग्रा, फ्रीस्टाइल) और अंशु मलिक (57 किग्रा, महिला वर्ग) भारत की ओर से चुनौती पेश करेंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\