जरुरी जानकारी | सितंबर में सोनालिका ट्रैक्टर्स की बिक्री 46 प्रतिशत बढ़कर 17,704 इकाई पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सोनालिका ट्रैक्टर्स की बिक्री सितंबर में सालाना आधार पर 46 प्रतिशत बढ़कर 17,704 इकाई पर पहुंच गई।

मुंबई, दो अक्टूबर सोनालिका ट्रैक्टर्स की बिक्री सितंबर में सालाना आधार पर 46 प्रतिशत बढ़कर 17,704 इकाई पर पहुंच गई।

कंपनी ने शुक्रवार को बयान में कहा कि घरेलू बाजार में उसकी बिक्री 51.4 प्रतिशत बढ़कर 16,000 इकाई रही। पिछले साल समान महीने में उसने 10,571 ट्रैक्टर बेचे थे। इसी तरह समीक्षाधीन महीने में कंपनी का निर्यात 9.8 प्रतिशत बढ़कर 1,704 इकाई पर पहुंच गया, जो एक साल पहले समान महीने में 1,552 इकाई रहा था।

यह भी पढ़े | Gandhi Jayanti 2020: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा- महात्मा गांधी की विचारधारा से प्रभावित मोदी सरकार.

होशियारपुर की कंपनी ने सितंबर में इंप्लिमेंट्स (कृषि उपकरण) की भी 6,400 इकाइयां बेचीं, जो एक साल पहले के समान महीने की तुलना में 135 प्रतिशत अधिक है।

कंपनी ने कहा कि चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही अप्रैल-सितंबर के दौरान उसने 63,561 ट्रैक्टर बेचे हैं, जो उसकी सबसे अच्छा छमाही बिक्री का आंकड़ा है।

यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: मोदी सरकार ने पेंशनभोगियों को दी बड़ी राहत, अब इस काम के लिए नहीं पड़ेगा भटकना.

इसी तरह पहली छमाही में कंपनी की इप्लिमेंट्स की बिक्री 26,350 इकाई रही है। इस तरह उसने छह माह में ही इंप्लिमेंट्स की बिक्री में 2019-20 का आंकड़ा पार कर लिया है।

सोनालिका समूह के कार्यकारी निदेशक रमन मित्तल ने कहा, ‘‘हमने सितंबर में 17,704 ट्रैक्टर बेचे हैं। यह हमारा एक माह में बिक्री का सबसे ऊंचा आंकड़ा है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\