देश की खबरें | सोनाली फोगाट हत्याकांड: मुख्य आरोपी सुधीर सागवान को मिली ज़मानत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गोवा की एक अदालत ने हरियाणा की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता सोनाली फोगाट की हत्या के मामले में मुख्य आरोपी सुधीर सागवान को ज़मानत दे दी है।

पणजी, 24 जून गोवा की एक अदालत ने हरियाणा की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता सोनाली फोगाट की हत्या के मामले में मुख्य आरोपी सुधीर सागवान को ज़मानत दे दी है।

पिछले साल अगस्त में फोगाट (43) अपने दो सहयोगियों के साथ पार्टी करने के बाद अंजुना गांव में मृत मिली थी। दोनों पर आरोप है कि उन्होंने फोगाट को प्रतिबंधित मादक पदार्थ खिला दिया था।

जिला एवं सत्र अदालत ने सागवान को शुक्रवार को ज़मानत दे दी और उसे एक लाख रुपये का मुचलका पेश करने का निर्देश दिया है।

सांगवान के वकील ने कहा कि अदालत ने उनके मुवक्किल को राज्य नहीं छोड़कर जाने और हर शुक्रवार को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) के समक्ष पेश होने को कहा है।

गोवा पुलिस ने सागवान और उसके साथी सुखविंदर सिंह को इस मामले के संबंध में पिछले साल गिरफ्तार किया था।

फोगाट गोवा में छुट्टियां मनाने गई थी लेकिन 22-23 अगस्त 2022 की दरमियानी रात को मादक पदार्थ के ‘ओवरडोज़’ के चलते उनकी मौत हो गई थी। वह अपने इन दो पुरुष सहयोगियों के साथ गोवा पहुंची थीं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Scorecard: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस को 29 रनों से रौंदा, सुनील नारायण ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Silver Import Rules: सरकार ने चांदी के आयात पर लगाई नई पाबंदियां, अब इंपोर्ट के लिए लेनी होगी मंजूरी

CCPA Investigation: अमेजन, फ्लिपकार्ट और मीशो समेत कई ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर सीसीपीए का शिकंजा, बिना रजिस्ट्रेशन बिक रही थी ‘साइक्लोसिनोन हर्बिसाइड’

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी