देश की खबरें | सोनाली फोगाट की मौत का मामला: अदालत ने दो संदिग्ध मादक पदार्थ तस्करों को जमानत दी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की नेता सोनाली फोगाट की हत्या के मामले में गिरफ्तार किए गए पांच आरोपियों में से दो को गोवा की एक विशेष अदालत ने सोमवार को जमानत दे दी।

पणजी, 19 सितंबर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की नेता सोनाली फोगाट की हत्या के मामले में गिरफ्तार किए गए पांच आरोपियों में से दो को गोवा की एक विशेष अदालत ने सोमवार को जमानत दे दी।

मादक पदार्थ तस्करी के आरोपी रामचंद्र मांड्रेकर और दत्ताप्रसाद गांवकर को मापुसा नगर की स्वापक औषधि एवं मन:प्रभावी पदार्थ (एनडीपीएस) अदालत ने जमानत दे दी।

इससे पहले, इसी अदालत ने कर्लीज रेस्तरां के मालिक एडविन नूनिस को जमानत दी थी। कर्लीज वह रेस्तरां है, जहां फोगाट ने अपनी मृत्यु से कुछ घंटे पहले पार्टी की थी।

फोगाट (43) को 23 अगस्त को अंजुना के एक निजी अस्पताल में मृत लाया गया था। पुलिस ने कहा था कि फोगाट को पानी के साथ एक नशीला पदार्थ दिया गया था।

फोगाट के दो साथियों सुधीर सांगवान और सुखविंदर सिंह को हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। मामले की जांच हाल ही में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो को सौंपी गई थी। सीबीआई की एक टीम फिलहाल राज्य में है।

अधिकारियों ने कहा कि टीम ने उस होटल का दौरा किया, जहां फोगाट ठहरी थीं। टीम साथ ही आंशिक रूप से ढहाये गए कर्लीज रेस्तरां भी गई, जहां फोगाट ने पार्टी की थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now