देश की खबरें | बेटे विजयेंद्र में कहीं से भी चुनाव जीतने की क्षमता है: येदियुरप्पा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बी. एस. येदियुरप्पा ने शनिवार को कहा कि उनके बेटे और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की राज्य इकाई के उपाध्यक्ष बी. वाई. विजयेंद्र में कहीं से भी चुनाव जीतने की क्षमता है, लेकिन अंतिम निर्णय पार्टी आलाकमान को करना है।

बेंगलुरु, 23 जुलाई कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बी. एस. येदियुरप्पा ने शनिवार को कहा कि उनके बेटे और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की राज्य इकाई के उपाध्यक्ष बी. वाई. विजयेंद्र में कहीं से भी चुनाव जीतने की क्षमता है, लेकिन अंतिम निर्णय पार्टी आलाकमान को करना है।

शिवमोगा के शिकारीपुरा विधानसभा क्षेत्र से आठ बार विधायक रहे येदियुरप्पा ने कहा कि वह अगला विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे, लेकिन पार्टी आलाकमान को अपने बेटे को मैदान में उतारने का 'सुझाव' देंगे। लिंगायत नेता येदियुरप्पा ने शुक्रवार को शिवमोगा में एक कार्यक्रम के दौरान यह बात कही।

भाजपा के दिग्गज नेता ने एक दिन पहले कही गई अपनी बात शनिवार को फिर से दोहराई।

उन्होंने कहा, ''पार्टी आलाकमान जहां से भी चुनाव लड़ने को कहेगा, विजयेंद्र चुनाव लड़ने के लिए तैयार हैं। ईश्वर की कृपा से, उनके पास हर जगह से जीतने की ताकत है और उन्होंने अपने व्यक्तित्व का निर्माण उसी अनुरूप किया है। हालांकि, अंतिम निर्णय प्रधानमंत्री का होगा। मैं केवल सुझाव दे सकता हूं। हम उनके (प्रधानमंत्री के) फैसले पर कायम रहेंगे।''

येदियुरप्पा के अनुसार एक कार्यक्रम के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने उन पर अगले साल विधानसभा चुनाव में एक बार फिर शिकारीपुरा से मैदान में उतरने का दबाव डाला, लेकिन उन्होंने मना कर दिया और भाजपा उम्मीदवार के रूप में अपने बेटे का नाम पेश किया।

भाजपा के वरिष्ठ नेता येदियुरप्पा ने कहा, ''मैंने अपने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि मैं अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा, लेकिन विजयेंद्र से चुनाव लड़ने के लिए कहूंगा।''

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि मैसूरू या चामराजनगर जिले से विजयेंद्र को मैदान में उतारने के लिए उन पर रोजाना दबाव बनाया जाता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\