देश की खबरें | दिल्ली पुलिस के सेवानिवृत्त दरोगा के बेटे की हत्या

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ग्रेटर नोएडा के दादरी क्षेत्र में मंगलवार शाम दिल्ली पुलिस के एक सेवानिवृत्त दरोगा के बेटे की चाकू से गोद कर हत्या कर दी गई।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नोएडा, आठ सितंबर ग्रेटर नोएडा के दादरी क्षेत्र में मंगलवार शाम दिल्ली पुलिस के एक सेवानिवृत्त दरोगा के बेटे की चाकू से गोद कर हत्या कर दी गई।

ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में दो दिनों के अंदर हत्या की यह चौथी घटना है।

यह भी पढ़े | कोरोना के पंजाब में 1964 नए मरीज पाए गए, 67 की मौत: 8 सितंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

अपर पुलिस उपायुक्त (जोन तृतीय) विशाल पांडे ने बताया कि थाना दादरी क्षेत्र के चिटैहरा गांव के निवासी शिवराज सिंह के पुत्र शेर सिंह की मंगलवार शाम हत्या कर दी गई।

अपर उपायुक्त ने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़े | West Bengal: ममता बनर्जी का दावा- राज्य सरकार ने दुर्गा पूजा नहीं करने को लेकर कुछ नहीं कहा, गलत साबित होने पर करूंगी 101 बार उठक-बैठक.

उन्होंने बताया कि जिस व्यक्ति पर हत्या का आरोप है, वह मृतक का दोस्त था। शराब पीने के बाद दोनों के बीच विवाद में यह घटना हुयी।

इससे पहले सोमवार को थाना बादलपुर क्षेत्र में अबरार नामक कैब चालक की अज्ञात बदमाशों ने हत्या कर दी थी। इसके अलावा थाना बिसरख क्षेत्र के अजनारा सोसायटी में रहने वाले लालचंद शर्मा व अरुण त्यागी नामक दो प्रॉपर्टी डीलरों की सोमवार रात सोसाइटी के अंदर ही हत्या कर दी गई।

सं

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RSAW vs INDW, 2nd T20I Match Live Score Update: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है दूसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Rahul Gandhi Citizenship Case: राहुल गांधी नागरिकता विवाद मामला, इलाहाबाद HC कल सुनेगा कांग्रेस नेता का पक्ष, FIR के आदेश पर फिलहाल रोक

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने रखा 156 रनों का टारगेट, वैभव सूर्यवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

RSAW vs INDW, 2nd T20I Match Prediction: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी