एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | बेटे ने वृद्ध मां की गला रेतकर हत्या की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जिले के लोनी थाना क्षेत्र में एक युवक ने अपनी 63 वर्षीय मां की शनिवार को धारदार हथियार से कथित रूप से गला रेतकर हत्या कर दी।

देश की खबरें | बेटे ने वृद्ध मां की गला रेतकर हत्या की

गाजियाबाद (उप्र), 30 दिसंबर जिले के लोनी थाना क्षेत्र में एक युवक ने अपनी 63 वर्षीय मां की शनिवार को धारदार हथियार से कथित रूप से गला रेतकर हत्या कर दी।

लोनी के सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) सूर्य बली मौर्य ने बताया, “ बेटे शाहरुख (25) ने अपनी मां दिलशाद बेगम के चेहरे और गले पर धारदार हथियार से हमला किया। अपनी मां की हत्या करने के तीन घंटे बाद शाहरुख पुलिस चौकी पहुंचा और अमन विहार कॉलोनी में अपने पड़ोसियों पर मां की हत्या का आरोप लगाया। हालांकि पुलिस को उसके बयान में विरोधाभास नजर आया।”

उन्होंने बताया कि हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ करने पर शाहरुख ने अपना अपराध स्वीकार लिया और इस हत्या में प्रयुक्त हथियार तथा खून से सने कपड़े भी बरामद कर लिए गए हैं।

मौर्य ने बताया कि शुरुआती जांच से पता चला कि आरोपी शराब पीने और दूसरे नशे का आदी था तथा पैसे के लिए अक्सर अपनी मां को पीटा करता था।

उन्होंने बताया कि दो साल पहले उसने कुछ कारोबार करने के लिए अपनी मां से तीन लाख रुपये लिए थे और कहीं चला गया था, लेकिन पूरा पैसा खर्च करने के बाद वह लौट आया और अपनी मां के साथ मारपीट करना जारी रखा।

एसीपी ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और रिपोर्ट की प्रतीक्षा की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 30, 2023 09:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).