एजेंसी न्यूज

UP: प्रेम संबंध का विरोध करने पर बागपत में बेटे ने मां की हत्या की

जिले के थाना बड़ौत क्षेत्र में प्रेम संबंधों का विरोध करने पर 48 वर्षीय एक महिला की उसके बेटे ने बृहस्पतिवार को गला दबाकर कथित तौर पर हत्या कर दी. पुलिस ने यह जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी रजत (21) को हिरासत में ले लिया गया है.

UP: प्रेम संबंध का विरोध करने पर बागपत में बेटे ने मां की हत्या की
प्रतिकात्मक तस्वीर (Photo: PTI)

बागपत (उप्र), 19 जनवरी : जिले के थाना बड़ौत क्षेत्र में प्रेम संबंधों का विरोध करने पर 48 वर्षीय एक महिला की उसके बेटे ने बृहस्पतिवार को गला दबाकर कथित तौर पर हत्या कर दी. पुलिस ने यह जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी रजत (21) को हिरासत में ले लिया गया है.

बृहस्पतिवार को सुबह हुई इस घटना के बारे में बागपत के पुलिस अधीक्षक, नीरज जादौन ने बताया कि नगर के आवास विकास कालोनी निवासी जितेंद्र सोलंकी का पुत्र रजत (21) किसी लड़की को पसंद करता था लेकिन उसके अभिभावक उस लड़की को पसंद नहीं करते थे. उन्होंने बताया कि इसी बात पर आज सुबह घर में विवाद हुआ और रजत ने अपनी मां मुनेश देवी (48) का बेल्ट से गला दबा दिया जिससे मुनेश की मौत हो गई. यह भी पढ़ें : सुल्तानपुर में जंगली भेड़िये ने डेढ़ साल की बच्ची को मार डाला

जादौन के अनुसार, पिता जितेन्द्र सोलंकी द्वारा रोके जाने पर रजत ने उन्हें भी मारने का प्रयास किया, हालांकि वह बाल-बाल बच गये. एसपी के अनुसार, आरोपी रजत को हिरासत में ले कर मामले की जांच की जा रही है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 19, 2023 03:35 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).