एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | पैसों के विवाद में पिता की पिटाई से पुत्र की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अशोक कुमार ने शनिवार को बताया कि नानपारा कोतवाली के घसियारनपुरा मोहल्ले में मोहम्मद सलीम नामक व्यक्ति ने दो शादियां की हैं।

देश की खबरें | पैसों के विवाद में पिता की पिटाई से पुत्र की मौत

अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अशोक कुमार ने शनिवार को बताया कि नानपारा कोतवाली के घसियारनपुरा मोहल्ले में मोहम्मद सलीम नामक व्यक्ति ने दो शादियां की हैं।

कुमार ने बताया कि सलीम की पहली पत्नी के पुत्र मोहम्मद कामिल (25) से सलीम का सम्पत्ति व पैसों को लेकर गुरुवार को विवाद हुआ था और विवाद के दौरान सलीम ने अपने पुत्र कामिल की लाठी डंडे से पिटाई की थी।

उन्होंने बताया कि कामिल को आई चोटों के बाद कोतवाली नानपारा में मारपीट और धमकी की धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज हुई थी। अधिकारी ने बताया कि घायल कामिल को नानपारा के सरकारी अस्पताल से बहराइच जिला अस्पताल रेफर किया गया जहां शुक्रवार को इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।

एएसपी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण हेड इंजरी बताया गया है। उन्होंने बताया कि कामिल के पिता सलीम के खिलाफ बेटे की गैर इरादतन हत्या की धारा में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को हिरासत में लिया गया है।

पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है।

सं आनन्द

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 13, 2021 05:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).