एजेंसी न्यूज

Crime- Husband, Wife and Mother In Law's Brutal Murder: पत्नी को साथ नहीं भेज रही थी सास, उतार दिया मौत के घाट

राजस्थान के उदयपुर जिले के सुखेर थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने उसकी नाबालिग पत्नी को साथ नहीं भेजने पर सास का गला दबाकर हत्या कर दी. पुलिस ने इसकी जानकारी दी.

Crime- Husband, Wife and Mother In Law's Brutal Murder: पत्नी को साथ नहीं भेज रही थी सास, उतार दिया मौत के घाट
Representative Image | Photo: PTI

जयपुर, आठ अगस्त राजस्थान के उदयपुर जिले के सुखेर थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने उसकी नाबालिग पत्नी को साथ नहीं भेजने पर सास का गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

पुलिस उपाधीक्षक (अतिरिक्त चार्ज सुखेर थाना) चेतना भाटी ने बताया कि मीरा नगर निवासी गीता कुंवर भाटी की 17 वर्षीय बेटी का विवाह इस वर्ष मई में राजसमंद निवासी ईश्वर सिंह (24) के साथ हुआ था। शादी के बाद से नाबालिग अपनी मां के पास रह रही थी।

उन्होंने बताया कि रविवार को ईश्वर सिंह अपने ससुराल (उदयपुर) आया था, सास ने बेटी को दामाद (ईश्वर सिंह) के साथ भेजने से मना कर दिया।

उन्होंने बताया कि ईश्वर सिंह सास को अपने साथ बहला फुसलाकर राजसमंद ले गया और वहां उसने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। मां के वापस घर नहीं आने पर बेटी ने फोन लगाया लेकिन मां ने फोन नहीं उठाया।

इसी दौरान बेटी ने ईश्वर सिंह को भी फोन किया तो उसका मोबाइल भी बंद था।

पुलिस ने बताया कि मंगलवार सुबह सुखेर थाना पुलिस ने शव को राजसमंद से लाकर उदयपुर के एमबी हॉस्पिटल में पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सुपुर्द कर दिया।

अधिकारी ने बताया कि मृतका की बेटी की तरफ से आरोपी ईश्वर सिंह (24) के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है ।

पुलिस आरोपी दामाद की तलाश कर रही है।

कुंज

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 08, 2023 09:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).