एजेंसी न्यूज

कलयुगी बेटे की हैवानियत, बुजुर्ग मां को दी रूह कंपा देने वाली मौत, महिला को जिंदा फूंका

महाराष्ट्र में रायगढ़ जिले के एक गांव में किसी बात पर कहासुनी होने पर एक बेटे ने अपनी 67 वर्षीय मां को कथित रूप से जलाकर मार डाला। पुलिस ने यह जानकारी दी.

कलयुगी बेटे की हैवानियत, बुजुर्ग मां को दी रूह कंपा देने वाली मौत, महिला को जिंदा फूंका
(Photo Credit : Twitter)

अलीबाग, 26 अक्टूबर: महाराष्ट्र में रायगढ़ जिले के एक गांव में किसी बात पर कहासुनी होने पर एक बेटे ने अपनी 67 वर्षीय मां को कथित रूप से जलाकर मार डाला. पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि यह घटना अलीबाग तालुका के नवखार सुदकोली गांव में मंगलवार को हुई और उसके अगले दिन आरोपी जयेश खोट (27) को गिरफ्तार किया गया.

रेवडंडा थाने के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘आरोपी की उसे खाना परोसने को लेकर अपनी बुजुर्ग मां चांगुना खोट से कहासुनी हो गयी. गुस्से में उसने डंडा उठा लिया और डंडे से उसने उन्हें पीटा. उसके बाद उसने उनके सिर पर हंसिया से वार किया जिससे वह घायल हो गयीं.’’

पुलिस के अनुसार आरोपी इतने पर ही नहीं रुका, वह अपनी मां को घसीटकर बाहर ले गया और उनपर कबाड़ डालकर आग लगा दी. अधिकारी ने बताया कि उसकी मां बुरी तरह जल गयीं और बाद में उन्हें अलीबाग के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उन्होंने दम तोड़ दिया.

उन्होंने बताया कि आरोपी के विरुद्ध शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया और उसपर भादंसं की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 26, 2023 06:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).