देश की खबरें | महाराष्ट्र के राज्यपाल में कुछ ‘‘ गुणात्मक बदलाव'' देखने को मिल रहा : पवार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी की नव नियुक्त मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को मिठाई खिलाते हुए वायरल हुई तस्वीरों पर शरद पवार ने शनिवार को तंज कसते हुए कहा कि राज्यपाल के जनप्रतिनिधियों से व्यवहार में ‘‘ गुणात्मक बदलाव’’ देखने को मिल रहा है।

मुंबई, दो जुलाई महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी की नव नियुक्त मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को मिठाई खिलाते हुए वायरल हुई तस्वीरों पर शरद पवार ने शनिवार को तंज कसते हुए कहा कि राज्यपाल के जनप्रतिनिधियों से व्यवहार में ‘‘ गुणात्मक बदलाव’’ देखने को मिल रहा है।

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) अध्यक्ष पवार पुणे में संवाददाताओं से बात कर रहे थे।

राकांपा प्रमुख ने कहा, ‘‘मैंने एकनाथ शिंदे और देवेंद्र फडणवीस के शपथ ग्रहण समारोह को टेलीविजन पर देखा। वह (राज्यपाल) उन्हें ‘‘ पेड़ा’’ खिला रहे थे और गुलदस्ता भेंट कर रहे थे। ऐसा लगता है कि उनमें कुछ गुणात्मक बदलाव आया है।’’

वर्ष 2019 में महा विकास अघाडी के नेताओं के शपथ ग्रहण समारोह को याद करते हुए पवार ने कहा, ‘‘मैं वहां मौजूद था। कोश्यारी ने कुछ भावी मंत्रियों द्वारा कुछ हस्तियों का नाम लेकर शपथ लेने पर आपत्ति जताई थी। यहां तक उन्होंने उस समय मुझे देखकर केवल प्रारूप के तहत ही शपथ लेने को कहा था।’’

उन्होंने कहा कि यद्यपि एकनाथ शिंदे ने बृहस्पतिवार को दिवंगत बालासाहेब ठाकरे और दिवंगत आनंद दिघे का उल्लेख किया ‘‘ लेकिन कोश्यारी ने उस समय कोई आपत्ति नहीं की।’’

वयोवृद्ध नेता ने राज्यपाल और उनके कार्यालय के राज्य सरकार से संबंध पर भी तीखी प्रतिक्रिया दी।

उन्होंने कहा, ‘‘मंत्रिमंडल का फैसला हमेशा राज्यपाल के लिए बाध्यकारी होता है। एमवीए सरकार ने राज्यपाल कोटे से विधान परिषद में नामित करने के लिए 12 लोगों की सूची दी थी, जिसे कभी मंजूरी नहीं दी गई। यह कहा गया कि राज्य में बनी नयी सरकार के साथ वह जल्द फैसला लेंगे।’’

पवार ने कहा, ‘‘यह स्पष्ट रूप से पदभार ग्रहण करने के दौरान उनके द्वारा लिए गए फैसले के विपरीत था। राज्यपाल को विभिन्न पृष्ठभूमि के लोगों के साथ व्यवहार करने में तटस्थ होना चाहिए।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 26वें मुकाबले में जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली कैपिटल्स करना चाहेगी वापसी, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू