देश की खबरें | भाजपा में कुछ लोग कर्नाटक में नेतृत्व परिवर्तन चाहते हैं: ईश्वरप्पा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक भाजपा अध्यक्ष नलीन कुमार कटील ने राज्य में नेतृत्व परिवर्तन की संभावना से बुधवार को एक बार फिर इनकार कर दिया। हालांकि वरिष्ठ मंत्री के एस ईश्वरप्पा ने कहा कि पार्टी के भीतर का एक धड़े का मानना है कि मुख्यमंत्री येदियुरप्पा को हटाया जाना चाहिए।
बेंगलुरू, 16 जून कर्नाटक भाजपा अध्यक्ष नलीन कुमार कटील ने राज्य में नेतृत्व परिवर्तन की संभावना से बुधवार को एक बार फिर इनकार कर दिया। हालांकि वरिष्ठ मंत्री के एस ईश्वरप्पा ने कहा कि पार्टी के भीतर का एक धड़े का मानना है कि मुख्यमंत्री येदियुरप्पा को हटाया जाना चाहिए।
नेतृत्व परिवर्तन की अटकलों के बीच बुधवार को भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं कर्नाटक प्रभारी अरूण सिंह का राज्य का तीन दिवसीय दौरा शुरू हुआ है। कतील ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘नेतृत्व परिवर्तन का तो सवाल ही नहीं उठता। मुख्यमंत्री येदियुरप्पा अगले दो साल तक पद पर बने रहेंगे।’’
ग्रामीण विकास मंत्री के एस ईश्वरप्पा ने यह स्वीकार किया कि पार्टी के भीतर के कुछ लोग चाहते हैं कि मुख्यमंत्री को हटाया जाना चाहिए। उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा, ‘‘आप जो कह रहे हैं वह सही है। कुछ लोगों का कहना है कि मुख्यमंत्री को बदला जाना चाहिए जबकि कुछ का कहना है कि उन्हें (येदियुरप्पा को) मुख्यमंत्री बने रहना चाहिए। कुछ लोग दिल्ली से होकर आए हैं।’’
उन्होंने उम्मीद जताई कि सारे मुद्दे सुलझा लिए जाएंगे क्योंकि यहां के दौरे पर आए सिंह मंत्रियों, विधायकों और सांसदों से मिलकर उनकी राय जानेंगे और इस बारे में केंद्रीय नेतृत्व को अवगत करवाएंगे।
भाजपा की राज्य इकाई के पूर्व अध्यक्ष ईश्वरप्पा ने 31 मार्च को राज्यपाल वाजूभाई वाला से मुलाकात करके उन्हें पांच पन्नों का एक पत्र सौंपा था जो मुख्यमंत्री की ‘‘गंभीर त्रुटियों और प्रशासन चलाने के तानाशाही भरे रवैये’’ के बारे में था।
पार्टी सूत्रों ने बताया कि तीन दिवसीय दौरे पर आए सिंह आज शाम मंत्रियों से मुलाकात करेंगे और अगले दो दिन वह विधायकों और मंत्रियों से मुलाकात करेंगे। शुक्रवार को वह राज्य भाजपा की कोर समिति की बैठक में शामिल होंगे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 16, 2021 05:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

