जरुरी जानकारी | ऑटो ऋण के कुछ कर्मचारी व्यक्तिगत कदाचार में शामिल, कोई हितों का टकराव नहीं: एचडीएफसी बैंक

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. एचडीएफसी बैंक के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी आदित्य पुरी ने शनिवार को कहा कि ऑटो ऋण कारोबार के कुछ कर्मचारी ‘‘व्यक्तिगत कदाचार’’ में शामिल पाए गए हैं, जिसके चलते उनके खिलाफ ‘‘अनुशासनात्मक कार्रवाई’’ की गई है।

मुंबई, 18 जुलाई एचडीएफसी बैंक के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी आदित्य पुरी ने शनिवार को कहा कि ऑटो ऋण कारोबार के कुछ कर्मचारी ‘‘व्यक्तिगत कदाचार’’ में शामिल पाए गए हैं, जिसके चलते उनके खिलाफ ‘‘अनुशासनात्मक कार्रवाई’’ की गई है।

पूरी ने शेयरधारकों को एक संबोधन में यह टिप्पणी की। इससे पहले खबर आई थी कि ऑटो ऋण कारोबार के प्रमुख किन परिस्थितियों के चलते मार्च में सेवानिवृत्त हुए और बैंक द्वारा कथित रूप से हितों के टकराव को लेकर जांच शुरू की गई है।

यह भी पढ़े | उपभोक्ता संरक्षण विधेयक 2019 सोमवार से होगा लागू, ग्राहकों को गुमराह करना पड़ेगा महंगा, भारी-भरकम जुर्माना के साथ होगी जेल.

बैंक की आम बैठक को संबोधित करते हुए पुरी ने व्हिसलब्लोअर की शिकायत के बाद जांच में हितों के टकराव की बात पाए जाने से इनकार किया है।

पुरी ने कहा, ‘‘पूछताछ में व्यक्तियों के एक समूह द्वारा व्यक्तिगत कदाचार से संबंधित एक पहलू सामने आया है, जिसके लिए उचित अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई है।’’

यह भी पढ़े | राहुल गांधी बोले- 10 अगस्त तक देश में होंगे कोरोना के 20 लाख से ज्यादा केस, महामारी रोकने के ठोस कदम उठाए सरकार.

उन्होंने कहा, ‘‘(अशोक) खन्ना उक्त व्यवसाय खंड के प्रमुख थे, उन्होंने भी जांच प्रक्रिया में भाग लिया।’’

पुरी ने कहा कि कुछ कर्मचारियों के कदाचार और ऑटो ऋण पोर्टफोलियो की स्थिति या किसी भी नुकसान के बीच कोई आपसी संबंध नहीं पाया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\