कुछ एयरलाइंसों ने जून में यात्रा के लिए बुकिंग शुरू की
एक सूत्र ने सोमवार को कहा, ‘‘घरेलू एयरलाइंस ने जून से अपनी उड़ानों के लिए बुकिंग खोल दी है.’’ इंडिगो और विस्तारा के सूत्रों ने कहा कि वे घरेलू उड़ानों के लिए बुकिंग ले रहे हैं. स्पाइसजेट के एक प्रवक्ता ने संपर्क करने पर कहा, ‘‘हमारी अंतरराष्ट्रीय बुकिंग 15 जून तक बंद है.’’
मुंबई: सूत्रों ने जानकारी दी है कि कुछ विमानन कंपनियों ने एक जून से यात्रा के लिए बुकिंग शुरू कर दी है. गौरतलब है कि कोरोना वायरस महामारी के चलते वाणिज्यिक उड़ान सेवाएं 31 मई तक निलंबित हैं. हालांकि, स्पाइसजेट के एक प्रवक्ता ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए उनकी बुकिंग 15 जून तक बंद हैं. कोरोना वायरस के प्रकोप को रोकने के लिए देशव्यापी लॉकडाउन शुरू होने के साथ ही 25 मार्च से वाणिज्यिक उड़ानों को निलंबित कर दिया गया था.
एक सूत्र ने सोमवार को कहा, ‘‘घरेलू एयरलाइंस ने जून से अपनी उड़ानों के लिए बुकिंग खोल दी है.’’ इंडिगो और विस्तारा के सूत्रों ने कहा कि वे घरेलू उड़ानों के लिए बुकिंग ले रहे हैं. स्पाइसजेट के एक प्रवक्ता ने संपर्क करने पर कहा, ‘‘हमारी अंतरराष्ट्रीय बुकिंग 15 जून तक बंद है.’’ बुकिंग शुरू होने के बारे में इंडिगो, विस्तारा और गोएयर की ओर से कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं की गई.
एयर पैसेंजर एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एपीएआई) के अध्यक्ष सुधाकर रेड्डे ने सोमवार को कहा था कि कुछ विमानन कंपनियां बुकिंग कर रही हैं.
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 19, 2020 10:02 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

