देश की खबरें | सिपाही प्रशांत शर्मा की पार्थिव देह राजकीय सम्मान के साथ पंचतत्व में विलीन
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले में आतंकियों के साथ मुठभेड़ में शहीद हुए सिपाही प्रशांत शर्मा का रविवार को यहां पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।
मुजफ्फरनगर, 30 अगस्त जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले में आतंकियों के साथ मुठभेड़ में शहीद हुए सिपाही प्रशांत शर्मा का रविवार को यहां पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।
अधिकारियों ने बताया कि जवान की पार्थिव देह को आज दिन में उनके पैतृक स्थान लाया गया और गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।
यह भी पढ़े | Gujarat Rains: गुजरात में बारिश का कहर, घेला नदी ने दिखाया अपना रौद्र रूप- Video.
केंद्रीय मंत्री संजीव बाल्यान, उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री सुरेश राणा तथा कपिल अग्रवाल और वरिष्ठ अधिकारियों एवं सैकड़ों लोगों ने बहादुर जवान को अंतिम विदाई दी।
पुलवामा जिले के जादूरा गांव में शनिवार को आतंकियों के साथ मुठभेड़ में 23 वर्षीय शर्मा जख्मी हो गये थे। उन्हें श्रीनगर में 92 बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उन्होंने दम तोड़ दिया।
यह भी पढ़े | जानिए शरीर में कितने दिन तक मौजूद रहते हैं एटीबॉडी.
हिज्बुल मुजाहिदीन के तीन आतंकी भी इस मुठभेड़ में मारे गये।
शर्मा के पिता शीश पाल के अनुसार उनकी शादी आगामी छह दिसंबर की तय हुई थी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)