देश की खबरें | लद्दाख में शहीद हुए सैनिक को पटियाला में अंतिम विदाई दी गई
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. लद्दाख में ड्यूटी के दौरान शहीद हुए लांस नायक सलीम खान को पंजाब के पटियाला जिले के मर्दाहेड़ी स्थित उनके गांव में शनिवार को पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। वह 24 वर्ष के थे।
चंडीगढ़, 27 जून लद्दाख में ड्यूटी के दौरान शहीद हुए लांस नायक सलीम खान को पंजाब के पटियाला जिले के मर्दाहेड़ी स्थित उनके गांव में शनिवार को पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। वह 24 वर्ष के थे।
सरकारी विज्ञप्ति में बताया गया कि बंगाल इंजीनियर ग्रुप में तैनात खान लद्दाख सेक्टर में एलएसी के निकट एक नदी पर गश्त के दौरान 25 जून को संषर्घ में शहीद हो गए थे।
यह भी पढ़े | COVID-19 Lockdown Extension: बढ़ते कोरोना संकट के बीच इन राज्यों ने बढ़ाया लॉकडाउन, यहां देखें पूरी लिस्ट.
पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने शनिवार को खान के परिवार के लिए 50 लाख रूपये की अुनग्रह राशि तथा परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की घोषणा की थी।
सिंह ने ट्वीट किया, ‘‘लद्दाख में लांस नायक सलीम खान की शहादत के बारे में जानकर दुख हुआ। वह पटियाला जिले के मर्दाहेड़ी गांव के रहने वाले थे। उनके परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं। राष्ट्र वीर सैनिक को सलाम करता है।’’
बड़ी संख्या में लोगों ने खान को अश्रुपूर्ण विदाई दी।
खान सेना में फरवरी 2014 में भर्ती हुए थे। उनके परिवार में उनकी मां, भाई और एक बहन हैं।
उनके पिता भी सेना में थे और 18 वर्ष पहले उनकी मौत हो गई थी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)