देश की खबरें | एसएएफ की छठी बटालियन परिसर में मृत पाया गया सिपाही

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्यप्रदेश विशेष सशस्त्र बल (एसएएफ) का 30 वर्षीय सिपाही यहां रांझी इलाके में स्थित एसएएफ की छठी बटालियन परिसर में मृत मिला।

जबलपुर (मप्र), 28 फरवरी मध्यप्रदेश विशेष सशस्त्र बल (एसएएफ) का 30 वर्षीय सिपाही यहां रांझी इलाके में स्थित एसएएफ की छठी बटालियन परिसर में मृत मिला।

रांझी थाने के प्रभारी आर के मालवीय ने रविवार को बताया कि शनिवार की रात एसएएफ की छठी बटालियन परिसर की पुरानी फायरिंग रेंज में सचिन कनकुरे (30) मृत मिला। वह एसएएफ की छठी बटालियन में सिपाही था और परिसर में ही रहता था।

उन्होंने कहा कि जहां पर उसका शव पाया गया, वह स्थान पहाड़ी पर है और सुनसान इलाका है।

उन्होंने बताया कि उसके शरीर पर कोई चोट का निशान नहीं पाया गया।

मालवीय ने कहा कि एसएएफ अधिकारियों को पुलिसकर्मियों की नियमित गिनती के दौरान शुक्रवार शाम को उनकी गुमशुदगी के बारे में पता चला था।

उन्होंने बताया कि शुरुआती जांच के अनुसार, उसने आखिरी बार प्रदेश के होशंगाबाद जिले की एक महिला से अपने मोबाइल फोन से बात की थी।

मालवीय ने कहा कि कुनकुरे होशंगाबाद जिले का रहने वाला था और उसकी मौत का कारण अब तक पता नहीं चल पाया है।

उन्होंने कहा कि उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

सं रावत

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कोलकाता को 6 विकेट से रौंदा, विराट कोहली ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 193 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

ENG vs NZ Test Series 2026: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, बेन स्टोक्स होंगे कप्तान; एमिलियो गे, सॉनी बेकर और जेम्स रियू को पहली बार मौका