देश की खबरें | बेची गई बच्‍ची बरामद, तस्‍कर पिता समेत चार के खिलाफ मुकदमा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बहराइच के कोतवाली नगर इलाके में बाल श्रम कर रही नौ साल की बच्ची को एक घर से बरामद कर बच्चों के कथित तस्कर बच्ची के पिता सहित चार लोगों के खिलाफ मानव तस्करी की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

बहराइच, 24 नवम्बर बहराइच के कोतवाली नगर इलाके में बाल श्रम कर रही नौ साल की बच्ची को एक घर से बरामद कर बच्चों के कथित तस्कर बच्ची के पिता सहित चार लोगों के खिलाफ मानव तस्करी की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

बच्चों के लिए विगत 20 वर्षों से कार्यरत स्वैच्छिक संस्था- देहात द्वारा संचालित चाइल्ड लाइन 1098 की को-आर्डिनेटर देवयानी ने बताया कि शनिवार को चाइल्ड लाइन को ईमेल द्वारा जानकारी मिली कि हरदी थाना क्षेत्र निवासी शरीफ नाम का एक व्यक्ति अपने भाई के साथ मिलकर बच्चों की तस्करी कर उन्हें बाल श्रम के लिए पैसे वाले लोगों को बेचने का काम कर रहा है।

यह भी पढ़े | बिहार : महागठबंधन ने भी उतारा विधानसभा अध्यक्ष पद पर प्रत्याशी.

उन्होंने बताया कि इस क्रम में इस व्यक्ति ने अपनी ही नौ साल की पुत्री को शहर के कुछ लोगों को बेचने का प्रयास किया था। तमाम लोगों के इनकार के बाद वह बच्ची को एक सेवानिवृत्त महिला को मात्र तीस हजार रूपए में बेचने में सफल हो गया ।

कोआर्डिनेटर ने बताया कि खबर मिलते ही पुलिस अधीक्षक विपिन कुमार मिश्र को सूचित किया गया।

यह भी पढ़े | बिहार: महागठबंधन ने भी उतारा विधानसभा अध्यक्ष पद पर प्रत्याशी, अवध बिहारी चौधरी ने स्पीकर पद के लिए भरा नामांकन.

पुलिस अधीक्षक ने देहात संस्था के मुख्य कार्यकारी डाक्‍टर जितेन्द्र चतुर्वेदी, नगर कोतवाल इंस्पेक्टर अरूण कुमार द्विवेदी, महिला व बाल तस्करी की रोकथाम के लिए प्रशिक्षित विशेष महिला पुलिस उप-निरीक्षिका प्रियंका सिंह व बाल तस्करी की रोकथाम को बनाई गयी दो टीमों को स्वैच्छिक संगठन-देहात व चाईल्ड लाईन के साथ मिलकर एक साथ बहराइच शहर व हरदी क्षेत्र में छापेमारी कर मामले का राजफाश करने के आदेश दिए।

उक्त टीम ने जाल बिछाकर रविवार शाम बच्ची को नगर कोतवाली अंतर्गत बड़ी हाट में रह रही रिटायर्ड महिला के आवास से बरामद कर लिया।

चाइल्ड लाइन की तहरीर पर पुलिस ने बच्ची के पिता शरीफ, चाचा बाबू, रिटायर महिला प्रवक्ता सफिया बेगम व उनके पति अजहर के खिलाफ मानव तस्करी से जुड़ी आईपीसी की धारा 370 के तहत मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की है। बच्ची की कोरोना व स्वास्थ्य जांच कराकर उसे चाइल्ड लाइन की सुपुर्दगी में रखा गया है।

जांच में आरोप सिद्ध होने पर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। खबर लिखे जाने तक कोई गिरफ्तारी नहीं की गयी है।

पुलिस ने बीते ढाई माह में सौ से अधिक बच्चों को बचाया है।

सं आनन्‍द

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 26वें मुकाबले में जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली कैपिटल्स करना चाहेगी वापसी, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Live Score Update: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है पहला टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Live Toss And Scorecard: किंग्समीड स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला के कप्तान लॉरा वोल्वार्ड्ट ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 181 रनों का टारगेट, कैमरून ग्रीन ने खेली दमदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड