जरुरी जानकारी | सौर ऊर्जा क्षमता में बढ़ोतरी सितंबर तिमाही में 80 प्रतिशत घटी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. भारत ने चालू वर्ष की सितंबर तिमाही में केवल 438 मेगावाट सौर ऊर्जा क्षमता जोड़ा। यह पिछले साल की इसी तिमाही की तुलना में 80 प्रतिशत कम है। एक रिपोर्ट में यह कहा गया है।

नयी दिल्ली, 20 नवंबर भारत ने चालू वर्ष की सितंबर तिमाही में केवल 438 मेगावाट सौर ऊर्जा क्षमता जोड़ा। यह पिछले साल की इसी तिमाही की तुलना में 80 प्रतिशत कम है। एक रिपोर्ट में यह कहा गया है।

वैश्विक स्वच्छ ऊर्जा संचार और परामर्श कंपनी मेरकॉम कैपिटल समूह की अनुषंगी मेरकॉम कम्युनिकेशंस इंडिया ने शुक्रवार को जारी अपनी रिपोर्ट में कहा, ‘‘देश में कुल सौर ऊर्जा उत्पादन क्षमता 30 सितंबर, 2020 की स्थिति के अनुसार 37,400 मेगावाट रही। भारत ने इस साल सितंबर तिमाही में 438 मेगावाट क्षमता जोड़ा। एक साल पहले 2019 की इसी तिमाही में जोड़ी गयी 2,177 मेगावाट क्षमता के मुकाबले यह 80 प्रतिशत कम है।

यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों का कब बढ़ेगा महंगाई भत्ता?.

रिपोर्ट के अनुसार जून तिमाही में 205 मेगावाट सौर क्षमता का इजाफा हुआ था।

मेरकॉम कैपिटल ग्रुप के मुख्य कार्यपालक अधिकारी राज प्रभु ने कहा, ‘‘...2020 सौर ऊर्जा क्षेत्र के लिये एक खराब वर्ष के रूप में समाप्त होगा। कोविड-19 संकट का उद्योग पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है। हालांकि बाजार फिर से लगभग पटरी पर आ गया है। कंपनियां 2021 करीब आने के साथ उत्साहित हैं। क्षेत्र के लिये अगला साल बेहतर रहने की भविष्यवाणी की गयी है।’’

यह भी पढ़े | Indira Priyadarshini Nature Safari Mohraenga’ Inauguration Live Streaming: छत्तीसगढ़ के CM भूपेश बघेल राज्य के नए टूरिस्ट डेस्टिनेशन का कर रहे है उद्घाटन, यहां देखें लाइव.

रिपोर्ट में कहा गया है कि देश के अधिकतर भागों में ‘लॉकडाउन’ से जुड़ी पाबंदियों में ढील दी गयी है और आर्थिक गतिविधियां धीरे-धीरे बेहतर हो रही हैं।

इसमें कहा गया है कि देश के सौर उद्योग में पिछली तिमाही के मुकाबले गतिविधियां बढ़ी हैं और सुधार के संकेत दिख रहे हैं।

हालांकि उद्योग को अभी लंबा रास्ता तय करना है। कई परियोजनाओं की समयसीमा बढ़ाकर 2020 की अंतिम तिमाही कर दी गयी है और बड़ी संख्या में परियोजनाओं को चालू करने की समयसीमा आगे ढ़ाकर 2021 की पहली छमाही कर दी गयी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें