जरुरी जानकारी | एक्मे समूह का 2030 तक सौर म़ॉड्यूल, सेल निर्माण कारोबार से 10,000 करोड़ रुपये के राजस्व का लक्ष्य

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. एक्मे समूह ने सौर मॉड्यूल और सौर सेल निर्माण कारोबार से वर्ष 2030 तक 10,000 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त करने का लक्ष्य रखा है।

नयी दिल्ली, छह अप्रैल एक्मे समूह ने सौर मॉड्यूल और सौर सेल निर्माण कारोबार से वर्ष 2030 तक 10,000 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त करने का लक्ष्य रखा है।

समूह ने एक बयान में कहा कि यह उसकी रणनीतिक व्यापार विविधीकरण रणनीति का हिस्सा है क्योंकि समूह नवीकरणीय ऊर्जा उत्पादन से हटकर भी अपने व्यापार का विस्तार कर रहा है।

गुरुग्राम स्थित समूह ने लगभग 230 करोड़ रुपये के मौजूदा निवेश और जयपुर में 1.2 गीगावाट की वार्षिक क्षमता वाले एक सौर मॉड्यूल विनिर्माण संयंत्र के साथ नवीकरणीय ऊर्जा उपकरण विनिर्माण क्षेत्र में प्रवेश किया है।

सौर मॉड्यूल विनिर्माण संयंत्र हाल ही में चालू हुआ है जहां 700 से अधिक लोग कार्यरत हैं।

बयान के मुताबिक, एक्मे समूह अपनी विनिर्माण क्षमता बढ़ाने के साथ अपनी नई व्यावसायिक इकाई एक्मे रिन्यूएबल इक्विपमेंट मैन्युफैक्चरिंग के तहत एक नई सेल विनिर्माण सुविधा स्थापित करने की भी योजना बना रही है।

एक्मे समूह के चेयरमैन मनोज के उपाध्याय ने कहा, ‘‘नवीकरणीय उपकरण विनिर्माण व्यवसाय में हमारा रणनीतिक प्रवेश 'मेक इन इंडिया' पहल के साथ सहज रूप से जुड़ा हुआ है। जयपुर संयंत्र आपूर्ति श्रृंखला नियंत्रण को बढ़ाता है और नवीकरणीय ऊर्जा लागत को और कम करता है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Delhi Taxi, Auto Unions Strike: दिल्ली-एनसीआर में आज से कमर्शियल वाहनों का तीन दिवसीय स्ट्राइक शुरू, जानें उनकी प्रमुख मांगें

KKR vs MI, IPL 2026 65th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुंबई इंडियंस को 4 विकेट से रौंदा, मनीष पांडे और रोवमैन पॉवेल ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs CSK, IPL 2026 66th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

KKR vs MI, IPL 2026 65th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स में मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने रखा 148 रनों का टारगेट, कॉर्बिन बॉश ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड