देश की खबरें | राजस्थान में 39 सेकंड तक सूर्यग्रहण वलयाकार रूप में देखा गया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले के घड़साना में रविवार को लगभग 39 सेकंड तक सूर्य ग्रहण वलयाकार रूप में देखा गया, जहां देश के विभिन्न हिस्सों से बड़ी संख्या में शौकिया और पेशेवर लोग दुर्लभ खगोलीय घटना को देखने के लिए एकत्र हुए।
जयपुर/बीकानेर,21 जून राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले के घड़साना में रविवार को लगभग 39 सेकंड तक सूर्य ग्रहण वलयाकार रूप में देखा गया, जहां देश के विभिन्न हिस्सों से बड़ी संख्या में शौकिया और पेशेवर लोग दुर्लभ खगोलीय घटना को देखने के लिए एकत्र हुए।
अमेच्योर एस्ट्रोनॉमर्स सोसाइटी जयपुर के खगोलविद गोविंद दाधीच ने बताया कि यहां सूर्यग्रहण की शुरुआत सुबह 10:15 बजे हुई। दोपहर 11:48 बजे सूर्य ग्रहण अपनी अधिकतम अवस्था प्राप्त की। मात्र 39 सेकंड तक वलयाकार रूप में दिखाई दिया। दोपहर 1:39 बजे तक ग्रहण का असर देखने को मिला। संपूर्ण वलयाकार 'रिंग ऑफ फायर' को देखने के लिये जयपुर, अहमदाबाद, पुणे, दिल्ली और अन्य स्थानों से खगोलविद पहुंचे।
यह भी पढ़े | कोरोना के चंडीगढ़ में अब तक 404 मरीज पाए जा चुके हैं: 21 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.
उन्होंने कहा कि श्रीगंगानगर जिले के 11-पी पथरोडा और सूरतगढ़ में लगभग ऐसा ही नजारा देखने को मिला, जहां लोग दिन के बीच में चमकते सितारों को देख सकते थे। सूर्य ग्रहण के दौरान चंद्रमा पृथ्वी और सूर्य के बीच आता है।
उन्होंने बताया कि जब सूर्य का अधिकतर हिस्सा चंद्रमा से ढक जाता है तब सूर्य आग के छल्ले की तरह दिखता है और इसे कुंडलाकार आकार या 'रिंग ऑफ फायर' के रूप में भी जाना जाता है।
जयपुर के बी एम बिरला तारामंडल के सहायक निदेशक संदीप भट्टाचार्य ने बताया कि जयपुर में सुबह 10.15 बजे से और दोपहर 1.44 बजे तक आंशिक सूर्य ग्रहण देखा गया।
उन्होंने कहा कि इस बार कोविड-19 के कारण बीएम बिड़ला तारामंडल परिसर में सूर्य ग्रहण देखने के लिए कोई व्यवस्था नहीं की गई थी।
इस बीच सूर्यग्रहण के दौरान छोटी काशी के कई मंदिरों में भजन कीर्तन का दौर भी चलता रहा। जयपुर के अराध्य गोविंददेवजी मंदिर में भी लगातार भजन गायन का दौर चला।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)