देश की खबरें | सोलापुर जिले में बारिश का जोर घटा, कई इलाके अब भी जलमग्न
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के सोलापुर जिले में बारिश का जोर घटा है, लेकिन कई इलाके अब भी बाढ़ग्रस्त हैं, जहां 17,000 से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
पुणे, 16 अक्टूबर महाराष्ट्र के सोलापुर जिले में बारिश का जोर घटा है, लेकिन कई इलाके अब भी बाढ़ग्रस्त हैं, जहां 17,000 से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि अकेले पंढरपुर तहसील में 46 बाढ़ प्रभावित गांवों के 10,000 से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया है, जबकि महाराष्ट्र के इस पश्चिमी जिले में बुधवार से बारिश से संबंधित घटनाओं में 14 लोगों की मौत हो गई है।
यह भी पढ़े | Hathras Gangrape Case: SIT ने पूरी की हाथरस कथित गैंगरेप और हत्या मामले की जांच, जल्द सरकार को देगी रिपोर्ट.
पंढरपुर तहसील के उप-मंडल अधिकारी सचिन ढोले ने कहा, ‘‘कल से बारिश की गतिविधि में कमी आई है, लेकिन उजानी सहित कई बांधों से पानी छोड़े जाने के कारण पंढरपुर तहसील के कई क्षेत्रों में बाढ़ का पानी अभी भी बना हुआ है।
उन्होंने कहा, ‘‘हम भीमा नदी के किनारे स्थित 46 गांवों के 10,000 से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जा चुके हैं।’’
यह भी पढ़े | MP Bye-Polls 2020: राहुल-प्रियंका गांधी और पायलट की सबसे ज्यादा डिमांड, मगर पार्टी असमंजस में.
उन्होंने कहा कि पंढरपुर में कई सड़क पुल अभी भी जलमग्न हैं, जिससे वाहनों का आवागमन प्रभावित हुआ है।
जिला आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के एक वरिष्ठ अधिकारी विवेक बड़े ने कहा कि मोहोल तहसील में 5,000 से अधिक लोगों को स्थानांतरित किया गया है।
अधिकारियों ने बताया कि जिले के अन्य हिस्सों में 2,000 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया है। कुल 4,865 परिवार प्रभावित हुए हैं।
बड़े ने कहा, "कुल 18 बचाव दलों को पंढरपुर, मलशीराज, दक्षिण सोलापुर और मोहोल जैसे प्रभावित तहसीलों में तैनात किया गया है।"
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)