एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | खाद्य कीमतों में नरमी से मई में खुदरा मुद्रास्फीति घटकर छह साल के निचले स्तर 2.82 प्रतिशत पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सब्जियों एवं फलों की कीमतों में नरमी आने से मई महीने में खुदरा मुद्रास्फीति घटकर छह साल के निचले स्तर 2.82 प्रतिशत पर आ गई। बृहस्पतिवार को जारी आधिकारिक आंकड़ों में यह जानकारी दी गई।

जरुरी जानकारी | खाद्य कीमतों में नरमी से मई में खुदरा मुद्रास्फीति घटकर छह साल के निचले स्तर 2.82 प्रतिशत पर

नयी दिल्ली, 12 जून सब्जियों एवं फलों की कीमतों में नरमी आने से मई महीने में खुदरा मुद्रास्फीति घटकर छह साल के निचले स्तर 2.82 प्रतिशत पर आ गई। बृहस्पतिवार को जारी आधिकारिक आंकड़ों में यह जानकारी दी गई।

उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) पर आधारित खुदरा मुद्रास्फीति अप्रैल में 3.16 प्रतिशत और मई, 2024 में 4.8 प्रतिशत थी।

राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक, मई में खाद्य मुद्रास्फीति 0.99 प्रतिशत रही, जो एक साल पहले के समान महीने के 8.69 प्रतिशत के मुकाबले काफी कम है।

मई, 2025 की खाद्य मुद्रास्फीति का यह आंकड़ा अक्टूबर, 2021 के बाद सबसे कम है।

एनएसओ ने बयान में कहा, ‘‘मई, 2025 में मुख्य मुद्रास्फीति और खाद्य मुद्रास्फीति में उल्लेखनीय गिरावट मुख्य रूप से दालों एवं इसके उत्पादों, सब्जियों, फलों, अनाज एवं इसके उत्पादों, घरेलू सामान और सेवाओं, चीनी एवं कन्फेक्शनरी और अंडे की कीमतों में गिरावट और अनुकूल आधार प्रभाव के कारण है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 12, 2025 04:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).