जरुरी जानकारी | सॉफ्टबैंक ने जोमैटो में 1.16 प्रतिशत हिस्सा 947 करोड़ रुपये में बेचा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. विभिन्न कारोबार से जुड़ी जापान की सॉफ्टबैंक ने खाने-पीने के सामान की ऑनलाइन बुकिंग और आपूर्ति करने वाली कंपनी जोमैटो में 1.16 प्रतिशत हिस्सेदारी बुधवार को खुले बाजार में लेनदेन के जरिये 947 करोड़ रुपये में बेच दी।

नयी दिल्ली, 30 अगस्त विभिन्न कारोबार से जुड़ी जापान की सॉफ्टबैंक ने खाने-पीने के सामान की ऑनलाइन बुकिंग और आपूर्ति करने वाली कंपनी जोमैटो में 1.16 प्रतिशत हिस्सेदारी बुधवार को खुले बाजार में लेनदेन के जरिये 947 करोड़ रुपये में बेच दी।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज से मिले आंकड़ों के मुताबिक, सॉफ्टबैंक ने अपनी अनुषंगी एसवीएफ ग्रोथ (सिंगापुर) के जरिये जोमैटो में अपनी हिस्सेदारी की बिक्री की।

थोक सौदों के जरिये एसवीएफ ग्रोथ ने 10,00,00,000 शेयरों की बिक्री की जो जोमैटो में 1.16 प्रतिशत हिस्सेदारी के बराबर है। शेयरों को 94.70 रुपये के भाव पर बेचा गया।

इसके खरीदारों में आदित्य बिड़ला सन लाइफ म्यूचुअल फंड (एमएफ), एक्सिस एमएफ, फ्रैंकलिन टेम्पलटन एमएफ, कोटक महिंद्रा एमएफ, सोसाइटी जेनरल, मॉर्गन स्टेनली एशिया सिंगापुर, नोमुरा सिंगापुर, गोल्डमैन सैक्स और घिसालो मास्टर फंड शामिल हैं।

इसके बाद जोमैटो में सॉफ्टबैंक की हिस्सेदारी 3.35 प्रतिशत से घटकर 2.19 प्रतिशत रह गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कोलकाता को 6 विकेट से रौंदा, विराट कोहली ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 193 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

ENG vs NZ Test Series 2026: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, बेन स्टोक्स होंगे कप्तान; एमिलियो गे, सॉनी बेकर और जेम्स रियू को पहली बार मौका