देश की खबरें | सामाजिक कार्यकर्ता पुष्पा भावे का निधन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जानी मानी सामाजिक कार्यकर्ता पुष्पा भावे का लंबी बीमारी के बाद यहां निधन हो गया। वह 81 वर्ष की थीं।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मुंबई, तीन अक्टूबर जानी मानी सामाजिक कार्यकर्ता पुष्पा भावे का लंबी बीमारी के बाद यहां निधन हो गया। वह 81 वर्ष की थीं।

उनके निकटवर्ती सूत्रों ने शनिवार को बताया कि भावे का शुक्रवार रात निधन हो गया।

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Election 2020: बिहार में विधानसभा चुनाव का बिगुल बजते ही राजनीतिक शॉपिंग शुरू, 2 से 3 घंटे में तैयार हो रहे कुर्ता-पायजामा.

सूत्रों ने बताया कि भावे के परिवार में उनके पति आनंद भावे हैं।

पत्रकार एवं कार्यकर्ता जतिन देसाई ने भावे को बहुआयामी शख्सियत बताया।

यह भी पढ़े | कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने सीएम योगी आदित्यनाथ ने की इस्तीफे की मांग: 3 अक्टूबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने कहा कि भावे एक शिक्षाविद एवं बुद्धिजीवी थीं, जिन्होंने आम नागरिकों के अधिकारों के लिए संघर्ष किया।

भावे ने संयुक्त महाराष्ट्र आंदोलन और गोवा मुक्ति आंदोलन में हिस्सा लिया था।

उन्होंने आपातकाल के दौरान भूमिगत राजनीतिक कार्यकर्ता मृणाल गोरे को आश्रय के लिए अपने घर की पेशकश की थी।

भावे ने 1990 के दशक में दादर निवासी रमेश किनी की संदेहास्पद परिस्थितियों में मौत के बाद बिल्डरों एवं नेताओं के बीच साठगांठ के खिलाफ आवाज उठाई थी और जांच की मांग की थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now