महिला एवं बाल अधिकारों की पैरोकार गुलालाई इस्माइल ने ट्वीट किया कि उनके पिता मोहम्मद इस्माइल को एक पुराने मामले में हिरासत में लिया गया है। इस मामले में 2019 में उनपर और उनकी मां पर भी आरोप लगाए गए थे। इस मामले में उनकी मां को जमानत मिल गई है।
उस साल वह भाग कर अमेरिका पहुंच गई थी और पाकिस्तानी सुरक्षा एजेंसियों की प्रताड़ना से बचने के लिए उन्होंने शरण मांगी थी।
गिरफ्तार किये गये शिक्षक पर आरोप है कि उनकी बेटी के बाल परोपकारी संस्था 'अवेर गर्ल ' को मिले चंदे का इस्तेमाल एक कार खरीदने के लिए किया गया था, जिसका इस्तेमाल फिदायीन हमले में किया गया।
इस्माइल परिवार ने आरोपों से इनकार किया है।
एपी
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)












QuickLY