देश की खबरें | बिहार में सामाजिक न्याय और समावेशी विकास का अध्याय जल्द शुरू होने वाला है: खरगे
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बिहार दिवस के मौके पर शनिवार को कहा कि प्रदेश में सामाजिक न्याय, समानता एवं समावेशी विकास का अध्याय जल्द शुरू होने वाला है।
नयी दिल्ली, 22 मार्च कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बिहार दिवस के मौके पर शनिवार को कहा कि प्रदेश में सामाजिक न्याय, समानता एवं समावेशी विकास का अध्याय जल्द शुरू होने वाला है।
उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है जब बिहार को लोकतंत्र और संविधान को सुरक्षित रखने के लिए अपनी भूमिका निभानी है।
बिहार में इस साल अक्टूबर या नवंबर में विधानसभा चुनाव होने की संभावना है।
खरगे ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘लोकतंत्र की जन्मस्थली, बिहार ज्ञान की भूमि है। बिहार से ही गांधी जी ने अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ भारतीयों की आवाज बुलंद की थी। बिहार दिवस पर सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई।"
उन्होंने कहा, ‘‘बिहार में सामाजिक न्याय, समानता एवं समावेशी विकास का अध्याय जल्द शुरू होने वाला है। अब वह समय आ गया है जब बिहार को लोकतंत्र और संविधान को सुरक्षित रखने के लिए अपनी भूमिका निभानी है।"
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी के कई अन्य नेताओं ने भी बिहार दिवस के मौके पर राज्य के लोगों को बधाई दी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 22, 2025 02:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

