विदेश की खबरें | अमेरिका के सुदूरवर्ती अलास्का में भूस्खलन में अब तक तीन लोगों की मौत, तीन लापता

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. रैंगेल के निकट लगातार बारिश और तेज हवाएं चलने के दौरान सोमवार को रात करीब नौ बजे भूस्खलन की घटना हुई। अलास्का की राजधानी जूनो के करीब 250 किलोमीटर दक्षिण में स्थित रैंगेल में द्वीपीय समुदाय की करीब 2,000 आबादी रहती है।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

रैंगेल के निकट लगातार बारिश और तेज हवाएं चलने के दौरान सोमवार को रात करीब नौ बजे भूस्खलन की घटना हुई। अलास्का की राजधानी जूनो के करीब 250 किलोमीटर दक्षिण में स्थित रैंगेल में द्वीपीय समुदाय की करीब 2,000 आबादी रहती है।

शुरुआती तलाशी अभियान में एक लड़की का शव बरामद हुआ और मंगलवार देर रात को एक ड्रोन ऑपरेटर ने दो और शव का पता लगाया। बचावकर्मी श्वान दस्ते और ‘हीट सेंसिंग ड्रोन’ की मदद से लापता दो बच्चों और एक वयस्क की तलाश कर रहे हैं। वहीं, तटरक्षक और जहाज की मदद से जलीय क्षेत्रों में तलाश की जा रही है।

अलास्का स्टेट ट्रूपर्स के प्रवक्ता ऑस्टिन मैकडेनियल ने कहा कि एक मकान के ऊपरी तल पर मौजूद एक महिला को बचा लिया गया। महिला की हालत बेहतर है और उसे चिकित्सकीय मदद दी जा रही है। मैकडेनियल ने कहा कि मलबे में दबे तीन मकानों में से एक में कोई मौजूद नहीं था।

रैंगेल के अंतरिम नगर प्रबंधक मैसन विलार्मा ने एसोसिएटेड प्रेस (एपी) को बताया, ‘‘हमारा समुदाय मजबूत है। इस तरह की विपदा में यह हमेशा साथ आया है। हम टूटे हैं लेकिन मजबूत हैं और लापता हर व्यक्ति का पता लगाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।’’

गवर्नर माइक डनलेवी ने रैंगेल के लिए आपदा की घोषणा की और कहा कि वह और उनकी पत्नी आपदा से प्रभावित लोगों के लिए अपनी संवेदना प्रकट करते हैं तथा उनके लिए प्रार्थना करते हैं।

भूस्खलन के कारण हरा भरा क्षेत्र उजाड़ हो गया और पेड़ जमीन से उखड़ गए तथा राजमार्ग मलबे से ढंक गया। करीब 75 मकानों तक बिजली का संपर्क टूट गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज