देश की खबरें | देश में अब तक कोविड-19 टीके की 23 करोड़ से अधिक खुराक दी गईं
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. देश में शनिवार को कोविड-19 टीके की 31,20,451 खुराक दी गईं, जिसके साथ ही अब तक 23 करोड़ से अधिक खुराकें दी जा चुकी हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी।
नयी दिल्ली, पांच जून देश में शनिवार को कोविड-19 टीके की 31,20,451 खुराक दी गईं, जिसके साथ ही अब तक 23 करोड़ से अधिक खुराकें दी जा चुकी हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी।
मंत्रालय ने बताया कि शनिवार को दी गई कुल खुराक में से 18-44 आयुवर्ग के 16,19,504 लाभार्थियों को टीके की पहली खुराक जबकि 41,058 को दूसरी खुराक दी गई।
टीकाकरण अभियान के तीसरे चरण की शुरुआत के बाद से 37 राज्यों या केंद्र शासित प्रदेशों में अब तक इस आयुवर्ग के 2,76,35,937 लोगों को पहली खुराक जबकि 1,60,406 लोगों को दूसरी खुराक दी जा चुकी है।
मंत्रालय के मुताबिक, टीकाकरण अभियान की शुरुआत के बाद से अब तक टीके की कुल 23,10,89,241 खुराक दी गईं, जिसमें से 99,62,728 स्वास्थ्य कर्मियों को पहली खुराक जबकि 68,53,413 कर्मियों को टीके की दूसरी खुराक दी गई है। वहीं, अग्रिम मोर्चे के 1,61,57,437 कर्मियों को पहली खुराक जबकि 86,58,805 को दूसरी खुराक भी दी जा चुकी है।
इसके अलावा, 45 साल से लेकर 60 वर्ष के 7,06,41,613 लाभार्थियों को टीके की पहली खुराक जबकि 1,12,93,868 को दूसरी खुराक दी गई है।
मंत्रालय की शाम सात बजे तक की अंतरिम रिपोर्ट के मुताबिक, टीकाकरण अभियान के 141वें दिन शनिवार को टीके की कुल 31,20,451 खुराक दी गईं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 05, 2021 11:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

