एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | देश में अभी तक ‘ओमीक्रोन’ के 236 मामले आए सामने

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत में कोरोना वायरस के नए स्वरूप ‘ओमीक्रोन’ के 236 मामले सामने आ चुके हैं, जिनमें से 104 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं या अन्य स्थानों पर चले गए। ये मामले 16 राज्यों तथा केन्द्र शासित प्रदेशों में सामने आए।

देश की खबरें | देश में अभी तक ‘ओमीक्रोन’ के 236 मामले आए सामने

नयी दिल्ली, 23 दिसंबर भारत में कोरोना वायरस के नए स्वरूप ‘ओमीक्रोन’ के 236 मामले सामने आ चुके हैं, जिनमें से 104 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं या अन्य स्थानों पर चले गए। ये मामले 16 राज्यों तथा केन्द्र शासित प्रदेशों में सामने आए।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को बताया कि महाराष्ट्र में ‘ओमीक्रोन’ स्वरूप के सबसे अधिक 65 मामले, दिल्ली में 64, तेलंगाना में 24, राजस्थान में 21, कर्नाटक में 19 और केरल में 15 मामले सामने आए हैं।

मंत्रालय की ओर से सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, भारत में एक दिन में कोविड-19 के 7,495 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,47,65,976 हो गई। वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 78,291 रह गई है। 434 और संक्रमितों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 4,78,759 हो गई।

आंकड़ों के अनुसार, देश में लगातार 56 दिन से कोविड-19 के दैनिक मामले 15 हजार से कम हैं। उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 78,291 हो गयी है, जो संक्रमण के कुल मामलों का 0.23 प्रतिशत है। यह दर मार्च 2020 के बाद से सबसे कम है। पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 101 की वृद्धि दर्ज की गयी है। मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.40 प्रतिशत है, जो मार्च 2020 के बाद से सर्वाधिक है।

मंत्रालय आंकड़ों के अनुसार, दैनिक संक्रमण दर 0.62 प्रतिशत दर्ज की गयी, जो पिछले 80 दिन से दो प्रतिशत से कम है। साप्ताहिक संक्रमण दर 0.59 प्रतिशत दर्ज की गयी, जो पिछले 39 दिन से एक प्रतिशत से कम है। देश में अभी तक कुल 3,42,08,926 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं और कोविड-19 से मृत्यु दर 1.38 प्रतिशत है। राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की 139.70 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी है।

देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितंबर को 40 लाख से अधिक हो गई थी। वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे। देश में 19 दिसंबर को ये मामले एक करोड़ के पार, इस साल चार मई को दो करोड़ के पार और 23 जून को तीन करोड़ के पार चले गए थे।

मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश में पिछले 24 घंटे में संक्रमण के जो 434 मामले सामने आए, उनमें से केरल में 383 और महाराष्ट्र, तमिलनाडु तथा पश्चिम बंगाल में आठ-आठ मामले सामने आए।

केरल सरकार ने बुधवार को एक सरकारी विज्ञप्ति में बताया कि राज्य में सामने आए मौत के 383 मामलों में से 36 मामले पिछले कुछ दिनों में सामने आए। वहीं, मौत के 347 मामलों को केन्द्र तथा उच्चतम न्यायालय के नए दिशानिर्देशों के आधार पर कोविड-19 से मौत के मामलों में जोड़ा गया है।

आंकड़ों के अनुसार, देश में संक्रमण से अभी तक कुल 4,78,759 लोगों की मौत हुई है, जिनमें से महाराष्ट्र के 1,41,375, केरल के 45,538, कर्नाटक के 38,299, तमिलनाडु के 36,699, दिल्ली के 25,102, उत्तर प्रदेश के 22,915 और पश्चिम बंगाल के 19,696 लोग थे।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि अभी तक जिन लोगों की कोरोना वायरस संक्रमण से मौत हुई है, उनमें से 70 प्रतिशत से ज्यादा मरीजों को अन्य बीमारियां भी थीं। मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर बताया कि उसके आंकड़ों का भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के आंकड़ों के साथ मिलान किया जा रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 23, 2021 11:58 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).