देश की खबरें | कश्मीर में बर्फबारी, बारिश होने का अनुमान, कुछ स्थानों पर न्यूनतम तापमान में सुधार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कश्मीर में कुछ स्थानों पर बादल छाए रहने के कारण न्यूनतम तापमान में सुधार हुआ है और यह हिमांक बिंदु से ऊपर आ गया है। मौसम विज्ञान विभाग ने अनुमान जताया है कि बुधवार से अगले तीन दिन तक व्यापक रूप से बारिश या बर्फबारी हो सकती है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
श्रीनगर, एक फरवरी कश्मीर में कुछ स्थानों पर बादल छाए रहने के कारण न्यूनतम तापमान में सुधार हुआ है और यह हिमांक बिंदु से ऊपर आ गया है। मौसम विज्ञान विभाग ने अनुमान जताया है कि बुधवार से अगले तीन दिन तक व्यापक रूप से बारिश या बर्फबारी हो सकती है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि श्रीनगर में न्यूनतम तापमान 1.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो पिछली रात की तुलना में तीन डिग्री सेल्सियस अधिक है। पिछली रात तापमान 1.6 डिग्री सेल्सियस रहा था।
उत्तरी कश्मीर के मशहूर स्की-रिसॉर्ट गुलमर्ग में तापमान में गिरावट आई है और यह शून्य से 9 डिग्री सेल्सियस नीचे चला गया है। पिछली रात का तापमान शून्य से 6.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।
दक्षिण कश्मीर के पर्यटक स्थल पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से 6.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जो पिछली रात के तापमान माइनस 4.8 से नीचे रहा है।
अधिकारियों ने बताया कि काजीगुंड में तापमान सुधार हुआ है और यह शून्य से 0.3 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा है। पिछली रात काजीगुंड का तापमान शू्न्य से 2.8 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया था।
मौसम कार्यालय ने कहा है कि बुधवार से दो दिनों तक और शुक्रवार को कुछ स्थानों पर बारिश या बर्फबारी होने का अनुमान है।
जोहेब शाहिद
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 01, 2022 02:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

