देश की खबरें | जम्मू-कश्मीर के कुछ हिस्सों में लगातार दूसरे दिन बर्फबारी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू-कश्मीर के ऊंचाई वाले इलाकों में लगातार दूसरे दिन बर्फबारी हुई । अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।
श्रीनगर, 19 अप्रैल जम्मू-कश्मीर के ऊंचाई वाले इलाकों में लगातार दूसरे दिन बर्फबारी हुई । अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि कुपवाड़ा जिले के केरन और माछिल, बांदीपोरा जिले के गुरेज और गांदरबल जिले के सोनमर्ग सहित कश्मीर घाटी के ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी दर्ज की गई है। अधिकारियों ने बताया कि जम्मू-कश्मीर के कुछ अन्य ऊंचाई वाले इलाकों में भी बर्फबारी की सूचना है।
उन्होंने बताया कि श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग के साथ लगे जोजिला दर्रे में भी लगातार दूसरे दिन बर्फबारी दर्ज की गई।
अधिकारियों ने बताया कि राजधानी श्रीनगर सहित मैदानी इलाके में पूरी रात बारिश हुई जिसकी वजह से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।
मौसम विज्ञान कार्यालय के मुताबिक कश्मीर के कई इलाकों और जम्मू के छिटपुट इलाकों में बुधवार शाम तक रुक-रुक कर हल्की से मध्यम बारिश जारी रहेगी और उसके बाद बारिश की गतिविधियों में उल्लेखनीय कमी आएगी।
कार्यालय के मुताबिक ऊंचाई वाले इलाके में अच्छी मात्रा में बर्फबारी होने की संभावना है। इसके साथ ही बृहस्पतिवार से शनिवार के बीच छिटपुट इलाकों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है।
विभाग ने बताया कि उसके बाद 25 अप्रैल तक मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने की संभावना है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 19, 2023 03:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

