देश की खबरें | बर्फबारी के कारण कश्मीर में विमान सेवाएं प्रभावित
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. घाटी के अधिकतर हिस्सों में बर्फबारी के कारण शनिवार को कश्मीर आने-जाने वाली विमान सेवाएं प्रभावित हुईं।
श्रीनगर, 23 जनवरी घाटी के अधिकतर हिस्सों में बर्फबारी के कारण शनिवार को कश्मीर आने-जाने वाली विमान सेवाएं प्रभावित हुईं।
अधिकारियों ने बताया कि बर्फबारी तड़के शुरू हुई थी और आखिरी रिपोर्ट मिलने तक जारी थी।
अधिकारी ने कहा, ‘‘श्रीनगर हवाईअड्डे पर आज सुबह से ना किसी विमान ने उड़ान भरी और ना कोई उतरा।’’
उन्होंने बताया कि ‘रनवे’ पर भी बर्फ इकट्ठी हो गई है।
अधिकारी ने कहा, ‘‘ अब भी बर्फबारी हो रही है और विमान संचालन के लिए रनवे को साफ करना मुश्किल हो रहा है।’’
अधिकारियों ने बताया कि बर्फबारी के कारण कई उड़ानें स्थगित हुई हैं।
उन्होंने बताया कि मौसम के बेहतर होने पर ही विमान सेवा बहाल करने का निर्णय किया जाएगा।
निहारिका शाहिद
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)