एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | कश्मीर में डल झील में बर्फ जमी, श्रीनगर में पिछले 30 वर्षों में सबसे कम तापमान दर्ज किया गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कश्मीर की प्रसिद्ध डल झील और कई अन्य जलाशयों के अधिकांश हिस्सों में बृहस्पतिवार को पानी जम गया और पूरी घाटी में शीतलहर का प्रकोप जारी है । वहीं श्रीनगर में बीती रात पिछले 30 वर्षों में सबसे ठंडी रात रही। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | कश्मीर में डल झील में बर्फ जमी, श्रीनगर में पिछले 30 वर्षों में सबसे कम तापमान दर्ज किया गया
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

श्रीनगर, 14 जनवरी कश्मीर की प्रसिद्ध डल झील और कई अन्य जलाशयों के अधिकांश हिस्सों में बृहस्पतिवार को पानी जम गया और पूरी घाटी में शीतलहर का प्रकोप जारी है । वहीं श्रीनगर में बीती रात पिछले 30 वर्षों में सबसे ठंडी रात रही। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से 8.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जो 30 वर्षों में शहर का सबसे कम तापमान है।

उन्होंने बताया कि 1995 में श्रीनगर में तापमान शून्य से नीचे 8.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जबकि 1991 में तापमान शून्य से नीचे 11.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

श्रीनगर में अब तक का सबसे कम तापमान 1893 में शून्य से 14.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया था।

घाटी के बाकी हिस्सों में भी ठंड काफी बढ़ रही है।

दक्षिण कश्मीर में वार्षिक अमरनाथ यात्रा के लिए एक आधार शिविर के रूप में कार्य करने वाले पहलगाम पर्यटन रिसॉर्ट में न्यूनतम तापमान शून्य से 11.1 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

यह रिसॉर्ट जम्मू-कश्मीर में सबसे ठंडा स्थान रहा।

गुलमर्ग पर्यटक स्थल में न्यूनतम तापमान शून्य से 7 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा में न्यूनतम तापमान शून्य से 6.7 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जबकि दक्षिण में कोकेरनाग में शून्य से 10.3 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

भयंकर ठंड के कारण डल झील सहित कई जलाशयों का बहुत बड़ा हिस्सा जम गया।

न्यूनतम तापमान में गिरावट से जलापूर्ति पाइपों में पानी जमने लगा है। शहर की कई सड़कों पर बर्फ की मोटी परत बिछी हुई है, जिससे लोगों के लिए गाड़ी चलाना मुश्किल हो गया है।

वर्तमान में कश्मीर 'चिल्लई-कलां' की चपेट में है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 14, 2021 04:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).