देश की खबरें | हिमपात व बारिश से कश्मीर में शुष्क मौसम समाप्त
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ऊंचाई वाले इलाकों में ताजा हिमपात और मैदानी इलाकों में बारिश से कश्मीर घाटी में लंबे समय से जारी शुष्क मौसम का दौर खत्म हो गया। मौसम विभाग ने अगले चार दिनों में और अधिक वर्षा होने का पूर्वानुमान व्यक्त किया है।
श्रीनगर, एक फरवरी ऊंचाई वाले इलाकों में ताजा हिमपात और मैदानी इलाकों में बारिश से कश्मीर घाटी में लंबे समय से जारी शुष्क मौसम का दौर खत्म हो गया। मौसम विभाग ने अगले चार दिनों में और अधिक वर्षा होने का पूर्वानुमान व्यक्त किया है।
अधिकारियों ने बताया कि घाटी के बारामूला, बांदीपोरा, कुपवाड़ा और सोनमर्ग जिलों के ऊंचाई वाले इलाकों में हिमपात हुआ।
उन्होंने कहा कि दक्षिणी कश्मीर के कई इलाकों में सुबह के वक्त हिमपात होने की सूचना मिली।
श्रीनगर और आसपास के इलाकों में कल शाम से रुक-रुककर बारिश जारी है।
मौसम विभाग ने कहा कि बारिश के कारण शुक्रवार को अधिकतम तापमान में कुछ गिरावट दर्ज की गई, जबकि न्यूनतम तापमान बीती रात शहर में हिमांक बिंदु से ऊपर पहुंच गया।
इसने बताया कि श्रीनगर शहर में बीती रात न्यूनतम तापमान 0.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो वर्ष के इस समय के सामान्य तापमान से 1.4 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा।
उत्तरी कश्मीर में अधिकतर स्थानों पर बीती रात तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया गया। हालांकि, गुलमर्ग में पारा शून्य से 7.2 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 01, 2025 12:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

