देश की खबरें | तस्करी कर बिहार ले जायी जा रही शराब जब्त
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. शहर की दादरी थाना पुलिस ने हरियाणा से तस्करी कर बिहार में बेचने के लिए ले जाई जा रही 101 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की है। बरामद शराब की कीमत करीब 10 लाख रुपए आंकी गई है।
नोएडा (उत्तरप्रदेश), 18 अगस्त शहर की दादरी थाना पुलिस ने हरियाणा से तस्करी कर बिहार में बेचने के लिए ले जाई जा रही 101 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की है। बरामद शराब की कीमत करीब 10 लाख रुपए आंकी गई है।
अपर उपायुक्त (जोन तृतीय) विशाल पांडे ने बताया, ‘‘मंगलवार शाम को थाना दादरी पुलिस दादरी टोल प्लाजा के पास जांच कर रही थी। तभी उन्हें एक संदिग्ध ट्रक आता हुआ दिखाई दिया।’’
उन्होंने बताया कि जांच में ट्रक से 101 पेटी हरियाणा मार्का अंग्रेजी शराब मिली।
पांडे ने बताया कि ट्रक चालक दीपक और सागर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने बताया कि वे शराब लेकर बिहार जा रहे थे।
पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)