देश की खबरें | पश्चिम बंगाल के नादिया में 1.45 करोड़ रुपये के सोने के साथ तस्कर गिरफ्तार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने पश्चिम बंगाल के नादिया जिले में भारत-बांग्लादेश सीमा पर एक तस्कर को सोने की चार छड़ों, पांच बिस्कुट और एक छोटे टुकड़े के साथ गिरफ्तार किया है।
नादिया, 19 फरवरी सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने पश्चिम बंगाल के नादिया जिले में भारत-बांग्लादेश सीमा पर एक तस्कर को सोने की चार छड़ों, पांच बिस्कुट और एक छोटे टुकड़े के साथ गिरफ्तार किया है।
अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि जब्त किए गए सोने का वजन लगभग 1.745 किलोग्राम है और इसकी कीमत 1,48,93,575 रुपये आंकी गई है।
अधिकारियों के मुताबिक, बीएसएफ जवानों ने नादिया के बानपुर गांव में संभावित तस्करी के बारे में गुप्त सूचना मिलने पर 18 फरवरी को आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए जाल बिछाया।
अधिकारियों के अनुसार, बीएसएफ जवानों ने देखा कि सीमावर्ती गांव फुलबारी (बानपुर) से आ रहे एक व्यक्ति ने बांग्लादेश की तरफ से फेंके गए दो पैकेट उठाए हैं, जिसके बाद उन्होंने उसे रोक लिया।
बीएसएफ ने बताया कि तस्कर ने खुद को घिरा हुआ पाकर भागने की कोशिश की, जिसके बाद जवानों ने चेतावनी स्वरूप गोली चलाई और उसे पकड़ लिया।
अधिकारियों ने कहा कि इलाके में तलाश अभियान के दौरान दो छोटे पैकेट मिले, जिसमें सोना था। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार तस्कर को जब्त सोने के साथ आगे की कार्रवाई के लिए संबंधित अधिकारियों को सौंप दिया गया है।
पारुल माधव
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 19, 2025 06:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

