खेल की खबरें | स्मिथ का अर्धशतक, ऑस्ट्रेलिया ने 30 ओवर तक चार विकेट पर 158 रन बनाये

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. कप्तान स्टीव स्मिथ के नाबाद अर्धशतक की मदद से ऑस्ट्रेलिया ने चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल मैच में भारत के खिलाफ मंगलवार को यहां 30 ओवर तक चार विकेट पर 158 रन बना लिये है।

दुबई, चार मार्च कप्तान स्टीव स्मिथ के नाबाद अर्धशतक की मदद से ऑस्ट्रेलिया ने चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल मैच में भारत के खिलाफ मंगलवार को यहां 30 ओवर तक चार विकेट पर 158 रन बना लिये है।

स्मिथ ने अब तब की 79 गेंद की नाबाद पारी में चार चौके और एक छक्के लगाया उनके साथ एलेक्स कैरी 11 रन पर क्रीज पर मौजूद है।

भारत के लिए रविंद्र जडेजा ने दो जबकि मोहम्मद शमी और वरुण चक्रवर्ती ने एक-एक विकेट लिये।

जडेजा ने मार्नस लाबुशेन (29) और जोश इंग्लिश (11) को पवेलियन की राह दिखायी।

 अहम मैचों में भारत के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन करने वाले ट्रेविस हेड ने पारी की पहली गेंद में शमी से मिले जीवनदान का फायदा उठाते हुए 33 गेंद में 39 रन बनाये। वह वरुण चक्रवर्ती की गेंद पर शुभमन गिल को कैच देकर पवेलियन लौटे।

शमी ने इससे पहले कूपर कोनोली को खाता खोले बगैर आउट किया।

 भारतीय टीम के खिलाड़ी घरेलू क्रिकेट के दिग्गज पद्माकर शिवालकर की याद और सम्मान में बांह पर काली पट्टी बांध कर मैदान में उतरे।

 शिवालकर का उम्र संबंधी बीमारी के कारण सोमवार को निधन हो गया था। उन्होंने 84 साल की उम्र में मुंबई में अंतिम सांस ली।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\