अहमदाबाद में कोविड रोधी टीके की दूसरी खुराक लगवाने वालों के लिए लकी ड्रा में स्मार्ट फोन
अहमदाबाद नगर निगम लोगों को कोविड-19 के खिलाफ पूर्ण टीकाकरण के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए एक लकी ड्रा योजना लेकर आया है, जिसमें घोषणा की गई है कि दूसरी खुराक ले चुके लोग इस योजना के पात्र होंगे और विजेता को 60,000 रुपये का स्मार्ट फोन दिया जायेगा .
अहमदाबाद, 1 दिसंबर : अहमदाबाद नगर निगम लोगों को कोविड-19 के खिलाफ पूर्ण टीकाकरण के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए एक लकी ड्रा योजना लेकर आया है, जिसमें घोषणा की गई है कि दूसरी खुराक ले चुके लोग इस योजना के पात्र होंगे और विजेता को 60,000 रुपये का स्मार्ट फोन दिया जायेगा . अहमदाबाद नगर निगम (एएमसी) ने बुधवार को जारी बयान में कहा कि एक से सात दिसंबर के बीच कोविड-19 निरोधक टीकों की दूसरी खुराक लेने वाले इस योजना के लिए पात्र होंगे और एक विजेता का नाम बाद में लकी ड्रॉ के माध्यम से घोषित किया जाएगा.
गुजरात में नगर निकाय समय-समय पर टीकाकरण के लिए पात्र लोगों को टीकों की दूसरी खुराक लेने के प्रति आकर्षित करने के लिए योजनाएं लेकर आता है ताकि 100 प्रतिशत टीकाकरण के लक्ष्य को प्राप्त किया जा सके. एएमसी ने पहले हजारों लाभार्थियों को विशेष रूप से शहर की झुग्गियों में रहने वाले लोगों को इस मकसद से एक लीटर खाद्य तेल के पैकेट वितरित किए थे. यह भी पढ़ें : अखिलेश यादव के खिलाफ फेसबुक पोस्ट को लेकर जुकरबर्ग के खिलाफ एफआईआर दर्ज
एएमसी के स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि अब तक शहर में 78.7 लाख लोगों को टीको की खुराक मिल चुकी है . इनमें से 47.7 लाख पहली खुराक जबकि 31 लाख लोग दूसरी खुराक ले चुके हैं . एएमसी ने कहा कि ऐसे लोग जिन्होंने दूसरी खुराक नहीं ली है अथवा एक भी खुराक नहीं ली है, उनके ऊपर उद्यान, चिड़ियाघर और संग्रहालयों जैसे सार्वजनिक स्थानों एवं निजी आवासीय और वाणिज्यिक क्षेत्रों में प्रवेश करने पर प्रतिबंध लगा दिया जाएगा.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 01, 2021 04:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

