देश की खबरें | दिल्ली मेट्रो के यात्रियों के स्मार्ट कार्ड एएफसी गेट पर स्वत: ही रिचार्ज हो जाएंगे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली मेट्रो ने यात्रियों के लिए अधिक ई-लेनदेन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बुधवार को घोषणा की कि एक नयी सुविधा से यात्रियों के स्मार्ट कार्ड स्वचालित किराया संग्रह (एएफसी) गेट पर स्वत: ही रिचार्ज हो जाएंगे।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 19 अगस्त दिल्ली मेट्रो ने यात्रियों के लिए अधिक ई-लेनदेन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बुधवार को घोषणा की कि एक नयी सुविधा से यात्रियों के स्मार्ट कार्ड स्वचालित किराया संग्रह (एएफसी) गेट पर स्वत: ही रिचार्ज हो जाएंगे।

अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली मेट्रो की सेवा जब भी शुरू होगी यह सुविधा दिल्ली मेट्रो रेल कार्पोरेशन (डीएमआरसी) के पूरे नेटवर्क पर इस्तेमाल के लिए उपलब्ध होगी। दिल्ली मेट्रो की सेवा कोविड-19 स्थिति के चलते 22 मार्च से बंद है।

यह भी पढ़े | Maharashtra Additional Electricity Bill: महाराष्ट्र में लॉकडाउन के दौरान ज्यादा बिजली के बिल आने से परेशान उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, उद्धव सरकार 1 करोड़ परिवारों का भरेगी अतरिक्त बिल.

डीएमआरसी ने एक बयान में कहा, ‘‘दिल्ली मेट्रो के यात्री अब एक इस नए तरह के स्मार्ट कार्ड की सुविधा का लाभ उठा सकेंगे, जो ऑटो-टॉपअप सुविधा के साथ आता है। इससे उनके स्मार्ट कार्ड मेट्रो स्टेशनों के एएफसी गेट पर स्वत: ही रिचार्ज हो सकेंगे।’’

उसने कहा कि ग्राहकों के लिए यह नया स्मार्ट कार्ड 'ऑटोप' ऐप के माध्यम से उपलब्ध है, जिसे विशेष रूप से इस उद्देश्य के लिए विकसित किया गया है।

यह भी पढ़े | Hotels, Weekly Markets Allowed To Reopen in Delhi: दिल्ली में खुलेंगे अब होटल, साप्ताहिक बाजार ट्रायल आधार पर होंगे शुरू, फिलहाल बंद रहेंगे जिम.

अधिकारियों ने कहा कि डीएमआरसी द्वारा जारी पुराने स्मार्ट कार्ड को भी इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए अद्यतन किया जा सकता है।

डीएमआरसी के प्रबंध निदेशक मंगू सिंह ने कहा कि यह पहल दिल्ली मेट्रो के यात्रियों के बीच नकदी रहित लेनदेन को बढ़ावा देने की डीएमआरसी की प्रतिबद्धता के अनुरूप है।

बयान के अनुसार 'ऑटोप' द्वारा जारी नए स्मार्ट कार्ड में जब भी राशि 100 रुपये से कम होगी तो ऑटो टॉप-अप सुविधा काम करेगी और स्मार्टकार्ड एएफसी प्रवेश द्वार पर 200 रुपये से रिचार्ज हो जाएंगे। बयान में कहा गया है कि 'ऑटोप', ग्राहक के लिंक किए गए कार्ड या बैंक खाते से राशि प्राप्त करेगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\