देश की खबरें | छोटी बातों को बड़ा विवाद नहीं बनाया जाना चाहिए: कंगना ने बॉलीवुड के लिए महेश बाबू की टिप्पणी पर कहा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अभिनेत्री कंगना रनौत ने दक्षिण भारत के प्रसिद्ध अभिनेता महेश बाबू का समर्थन करते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि अभिनेता अपने फिल्म जगत के प्रति ‘‘सम्मान’’ जता रहे थे और उनके बयान को बड़ा विवाद नहीं बनाया जाना चाहिए।

नयी दिल्ली,12मई अभिनेत्री कंगना रनौत ने दक्षिण भारत के प्रसिद्ध अभिनेता महेश बाबू का समर्थन करते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि अभिनेता अपने फिल्म जगत के प्रति ‘‘सम्मान’’ जता रहे थे और उनके बयान को बड़ा विवाद नहीं बनाया जाना चाहिए।

दरअसल महेश बाबू ने हाल में कहा था कि बॉलीवुड उन्हें ‘अफोर्ड’ नहीं कर सकता और इस बयान के लिए उनकी काफी आलोचना हुई थी।

कंगना से उनकी फिल्म ‘धाकड़’ के ट्रेलर लान्च के दौरान बाबू की टिप्पणी के बारे में प्रश्न किया गया था, इस पर कंगना ने कहा, ‘‘ वह (बाबू) सही कह रहे थे कि बॉलीवुड उन्हें ‘अफोर्ड’ नहीं कर सकता और इससे मैं सहमत हूं। मुझे मालूम है कि कई फिल्मकार उनसे संपर्क कर चुके हैं।’’

कंगना ने कहा कि बाबू तो सिर्फ तथ्य बता रहे थे।

कंगना ने कहा, ‘‘ उनकी पीढ़ी ने अपने दम पर तेलुगु फिल्म जगत को भारत में नंबर एक फिल्म जगत बना दिया है। अब बॉलीवुड उन्हें यकीनन ‘अफोर्ड’ नहीं कर सकता। मुझे नहीं समझ आ रहा कि इसे विवाद का रूप क्यों दिया जा रहा है।’’

कंगना ने कहा ,‘‘उन्होंने (बाबू) केवल अपने फिल्म उद्योग के प्रति सम्मान दिखाया है और हम इस बात से इनकार नहीं कर सकते कि तेलुगु फिल्में पिछले 10 से 15 वर्षों में बढ़ी हैं....उन्हें कुछ भी थाली में परोस कर नहीं दिया गया। हमें उनसे बहुत कुछ सीखने की जरूरत है।’’

अभिनेत्री ने कहा कि वह दो फिल्म उद्योगों में विवाद के बारे में कुछ नहीं कहना चाहतीं क्योंकि इस ‘‘ देश में अनेक एं हैं और सभी महत्वपूर्ण हैं। मुझे नहीं लगता कि मैं यहां इस पर जवाब देने आई हूं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कोलकाता को 6 विकेट से रौंदा, विराट कोहली ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 193 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

ENG vs NZ Test Series 2026: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, बेन स्टोक्स होंगे कप्तान; एमिलियो गे, सॉनी बेकर और जेम्स रियू को पहली बार मौका