विदेश की खबरें | लंदन साउथएंड हवाई अड्डे पर छोटा विमान दुर्घटनाग्रस्त
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. एसेक्स पुलिस ने एक बयान में बताया कि उन्हें हवाई अड्डे पर हुई ‘‘गंभीर घटना’’ के बारे में स्थानीय समयानुसार शाम चार बजे से ठीक पहले सूचना मिली थी। यह हवाई अड्डा राजधानी से लगभग 45 मील (72 किलोमीटर) पूर्व में है।
एसेक्स पुलिस ने एक बयान में बताया कि उन्हें हवाई अड्डे पर हुई ‘‘गंभीर घटना’’ के बारे में स्थानीय समयानुसार शाम चार बजे से ठीक पहले सूचना मिली थी। यह हवाई अड्डा राजधानी से लगभग 45 मील (72 किलोमीटर) पूर्व में है।
सोशल मीडिया पर पोस्ट की गई तस्वीरों में दुर्घटनास्थल से आग और काले धुएं का गुबार निकलता दिख रहा है। बताया जा रहा है कि दुर्घटनाग्रस्त हुआ विमान 12 मीटर (39 फुट) लंबा था।
इस बारे में अभी जानकारी नहीं मिल पाई है कि विमान कहां जा रहा था या उसमें कितने लोग सवार थे।
एसेक्स पुलिस ने कहा, ‘‘हम घटनास्थल पर सभी आपातकालीन सेवाओं के साथ मिलकर काम कर रहे हैं और यह कार्य कई घंटों तक जारी रहेगा।’’
स्थानीय सांसद डेविड बर्टन-सैम्पसन ने लोगों से घटनास्थल से दूर रहने और आपातकालीन सेवाओं को अपना काम करने देने का आग्रह किया।
एपी
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 14, 2025 12:36 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

