एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | लघु वित्त बैंक जोखिम कम करने के लिए सतर्क, सक्रिय रहें: डिप्टी गवर्नर स्वामीनाथन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के डिप्टी गवर्नर स्वामीनाथन जे ने शुक्रवार को लघु वित्त बैंकों (एसएफबी) से जोखिम कम करने के लिए सतर्क रहने को कहा।

जरुरी जानकारी | लघु वित्त बैंक जोखिम कम करने के लिए सतर्क, सक्रिय रहें: डिप्टी गवर्नर स्वामीनाथन

मुंबई, 27 सितंबर भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के डिप्टी गवर्नर स्वामीनाथन जे ने शुक्रवार को लघु वित्त बैंकों (एसएफबी) से जोखिम कम करने के लिए सतर्क रहने को कहा।

उन्होंने कहा कि ऐसे उपाये किए जाने चाहिए जिससे जोखिम समय रहते कम हो जाएं।

आरबीआई द्वारा बेंगलुरू में आयोजित एसएफबी निदेशकों के सम्मेलन का उद्घाटन करने के बाद स्वामीनाथन ने कहा कि एसएफबी की सतत वृद्धि की दिशा में संचालन व्यवस्था की महत्वपूर्ण भूमिका होगी।

एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, ''स्वामीनाथन ने निदेशकों से उभरते जोखिमों की पहचान करने और उन्हें कम करने के लिए सतर्क और सक्रिय रहने का आह्वान किया। उन्होंने टिकाऊ व्यापार मॉडल की बात कही।''

बयान के अनुसार, उन्होंने डिजिटल खतरों से बचाव के लिए साइबर सुरक्षा को मजबूत करने की जरूरत पर बल दिया।

स्वामीनाथन ने वित्तीय समावेश, ग्राहक सेवा और शिकायत निवारण पर अधिक ध्यान देने का भी सुझाव दिया।

'एसएफबी में संचालन - सतत वृद्धि और स्थिरता को बढ़ावा देना' विषय पर आयोजित यह कार्यक्रम एक श्रृंखला का हिस्सा है, जिसे रिजर्व बैंक हाल के दिनों में अपने दायरे में आने वाले वित्तीय संस्थानों के निदेशकों के साथ आयोजित कर रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 27, 2024 08:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).