एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | डॉलर के मुकाबले रुपये में मामूली तेजी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. विदेशों में डॉलर के मजबूत होने तथा घरेलू शेयर बाजार में कमजोर रुख के बीच अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में बृहस्पतिवार को रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले महज एक पैसे की तेजी के साथ 74.87 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

जरुरी जानकारी | डॉलर के मुकाबले रुपये में मामूली तेजी

मुंबई, 21 अक्टूबर विदेशों में डॉलर के मजबूत होने तथा घरेलू शेयर बाजार में कमजोर रुख के बीच अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में बृहस्पतिवार को रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले महज एक पैसे की तेजी के साथ 74.87 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

बाजार सूत्रों ने कहा कि विदेशी पूंजी की निकासी, विदेशी बाजारों में डॉलर के मजबूत होने तथा अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल कीमत की मजबूती ने रुपये की तेजी पर अंकुश लगाया।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 74.86 रुपये पर खुला तथा कारोबार के दौरान यह 74.69 से 74.89 रुपये के दायरे में रहा और अंत में पिछले कारोबारी सत्र के बंद भाव के मुकाबले मात्र एक पैसे की तेजी के साथ 74.87 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

बुधवार को रुपया 47 पैसे की तेजी के साथ करीब दो सप्ताह के उच्च स्तर 74.88 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक 336.46 अंक की गिरावट के साथ 60,923.50 अंक पर बंद हुआ।

वैश्विक मानक माने जाने वाले, ब्रेंट कच्चा तेल वायदा 1.05 प्रतिशत की गिरावट के साथ 84.92 डॉलर प्रति बैरल रह गया।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति बताने वाला डॉलर सूचकांक 0.09 प्रतिशत बढ़कर 93.64 हो गया।

रिलायंस सिक्योरिटीज के वरिष्ठ शोध विश्लेषक, श्रीराम अय्यर के अनुसार, विदेशी बैंकों द्वारा डॉलर की बिक्री ने मूल्यह्रास को सीमित कर दिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 21, 2021 09:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).