एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | सोने में मामूली तेजी, चांदी में 902 रुपये की गिरावट

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. मजबूत वैश्विक रुख और रुपये के मूल्य में गिरावट के कारण दिल्ली सर्राफा बाजार में बृहस्पतिवार को सोना नौ रुपये की मामूली तेजी के साथ 46,991 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

जरुरी जानकारी | सोने में मामूली तेजी, चांदी में 902 रुपये की गिरावट

नयी दिल्ली, आठ जुलाई मजबूत वैश्विक रुख और रुपये के मूल्य में गिरावट के कारण दिल्ली सर्राफा बाजार में बृहस्पतिवार को सोना नौ रुपये की मामूली तेजी के साथ 46,991 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 46,972 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

हालांकि, चांदी की कीमत 902 रुपये की गिरावट के साथ 67,758 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई। पिछले कारोबारी सत्र में इसका बंद भाव 68,660 रुपये प्रति किलो था।

विदेशीमुद्रा विनिमय कारोबार के आरंभिक दौर में डॉलर के मुकाबले रुपये के मूल्य में 17 पैसे की गिरावट रही।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना लाभ के साथ 1,807 डॉलर प्रति औंस हो गया जबकि चांदी 26 डॉलर प्रति औंस पर लगभग अपरिवर्तित रही।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा, ‘‘अमेरिकी ट्रेजरी आय में गिरावट से सोने को समर्थन मिला।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 08, 2021 06:11 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).